फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Safeway Open: Slow start for Anirban Lahiri, needs strong second round to make cut

सेफवे चैंपियनशिप: अनिर्बान लहिड़ी की खराब शुरुआत, कट में जगह बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा

Fri, 11 Sep 2020 02:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 11 Sep 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Safeway Open: Slow start for Anirban Lahiri, needs strong second round to make cut
Anirban Lahiri - फोटो : social Media

पिछले छह महीनों में अपना दूसरा टूर्नामेंट खेल रहे भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने सेफवे गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दौर में दो ओवर 74 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 128वें स्थान पर हैं। लहिड़ी का यह पिछले चार सप्ताह में पहला टूर्नामेंट है, उन्होंने दो बर्डी बनाई, लेकिन इस बीच दो बोगी और एक डबल बोगी भी की, उन्हें कट में जगह बनाने के लिए दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन


इस बीच स्कॉटलैंड के रसेल नॉक्स ने नौ अंडर 63 का स्कोर बनाया और पीजीए टूर 2020-21 सत्र के इस पहले टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में बढ़त बनाई। भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर अक्षय भाटिया ने छह अंडर 66 का कार्ड खेला। यह 18 वर्षीय खिलाड़ी अभी संयुक्त 11वें स्थान पर है।
विज्ञापन


भारतीय मूल के एक अन्य अमेरिकी गोल्फर सहित थीगाला ने एक अंडर 71 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 81वें स्थान पर हैं। थीगाला 2020 में पेशेवर बना था जबकि भाटिया 2019 में 17 साल की उम्र में ही पेशेवर बन गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed