{"_id":"5f0c9f4cd334471cef2ad2ca","slug":"russian-track-federation-president-resigns-amid-doping-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोपिंग विवादः रूसी ट्रैक महासंघ के अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
डोपिंग विवादः रूसी ट्रैक महासंघ के अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया
Mon, 13 Jul 2020 11:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
येवजेनी यूरचेंको
- फोटो : social media
रूसी ट्रैक महासंघ के अध्यक्ष ने पद संभालने के पांच महीने के भीतर ही सोमवार को इस्तीफा दे दिया। लंबे समय से चले आ रहे डोप निलंबन और 50 लाख डॉलर का जुर्माना नहीं भरने के कारण रूसी महासंघ की विश्व एथलेटिक्स से ठनी हुई है।
विज्ञापन
महासंघ की वेबसाइट पर संक्षिप्त बयान में येवजेनी यूरचेंको ने इस्तीफा का कारण नहीं बताया। उन्होंने भावी अध्यक्ष को शुभकामनायें देते हुए कहा कि उम्मीद है कि वह विश्व एथलेटिक्स के साथ पांच साल से चले आ रहे गतिरोध को दूर करने में कामयाब होंगे ।
विज्ञापन
महासंघ को एक जुलाई तक जुर्माना भरना था लेकिन यूरचेंको ने कहा कि इस समय वह भुगतान की स्थिति में नहीं थे।