{"_id":"5c22c96fbdec2256f6520377","slug":"russian-athlete-anton-shipulin-announced-his-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस के बायथलान स्टार एंटन शिपुलिन कर रहे खेल छोड़ने पर विचार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रूस के बायथलान स्टार एंटन शिपुलिन कर रहे खेल छोड़ने पर विचार
Wed, 26 Dec 2018 05:51 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 26 Dec 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
एंटन शिपुलिन
रूस के बायथलान स्टार एंटन शिपुलिन ने कहा है कि वह अपने प्रेरणा खो चुके हैं और जल्द ही खेल को अलविदा कह देंगे। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई अभियोजकों ने उनकी टीम के खिलाफ डोपिंग जांच शुरू की है।
विज्ञापन
शिपुलिन ने हमेशा डोपिंग के आरोपों को खारिज किया है, लेकिन वह और रूस के अन्य स्टार एथलीट डोपिंग के आरोपों के शीतकालीन ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सके थे। रूसी मीडिया के अनुसार 31 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि 29 दिसंबर को जर्मनी के ग्लेनेसेनकिर्चेन में होने वाली रेस उनके करियर की अंतिम रेस होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अपने आप को, अपने परिवार को और अपने प्रशंसकों को अब और पीड़ा देने का कोई मतलब नहीं है। मुझे जिस प्रेरणा की आवश्यकता है वह मुझे नहीं मिल पा रही है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि फिर मेरा स्वास्थ्य भी अब ठीक नहीं रहता। पिछले महीने तीन बार वायरल इंफेक्शन हो गया था। मैं समस्याओं से भाग नहीं रहा हूं लेकिन मैंने हमेशा कहा है कि मैं बेकसूर हूं लेकिन यह भी सच है कि मुझे अब खेल में लुत्फ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने हाल ही में कहा था कि वह 2017 विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली रूसी बायथलान टीम के सदस्यों की जांच कर रहे हैं। शिपुलिन ने सोचि शीतकालीन खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।