रूस ने एंटी डोपिंग एजेंसी के प्रमुख यूरी गानस को किया बर्खास्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस ने शुक्रवार को एंटी डोपिंग एजेंसी के प्रमुख यूरी गानस को बर्खास्त कर दिया है। स्थानीय समाचार एजेंसियों के मुताबिक इस बात की जानकारी मिली है।
#BREAKING Russia fires head of anti-doping body, RUSADA, Yuri Ganous, according to local news agencies pic.twitter.com/3VfcBtzgWS
— AFP_Sport (@AFP_Sport) August 28, 2020विज्ञापन
पिछले साल वाडा ने रूस पर लगाया था चार साल का प्रतिबंध
बता दें कि पिछले साल वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने रूस पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया था। इसके पीछे की वजह ये थी कि रूस सैंपल्स से छेड़छाड़ कर रहा था। उस समय वाडा ने कहा था, रूस पर आरोप है कि वह डोप टेस्ट के लिए अपने एथलीट्स के गलत सैंपल्स भेज रहा है। जांच में यह सही पाया गया कि रूस ने सैंपल्स से छेड़छाड़ की।
रूस और वाडा के बीच विवाद की शुरुआत 2015 में हुई थी
रूस और वाडा के बीच डोपिंग पर तनातनी 2015 में शुरू हुई। वाडा ने मॉस्को लैब के डाटा को तब भी संदिग्ध मानते हुए रूस को 2016 के रियो ओलिंपिक से बाहर करने की सिफारिश की थी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने यह सिफारिश नकार दी थी। रूस को खामियाजा 2018 में भुगतना पड़ा। उसे प्योंगचेंग विंटर ओलिंपिक में हिस्सा तो लेने दिया गया लेकिन वो पदकों का हकदार नहीं था।