फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Royal Rumble 2025: John Cena loses his last Royal Rumble, Jay Uso wins, joins the club of Rock-Roman Reigns

Royal Rumble 2025: अपने आखिरी रॉयल रंबल में हारे जॉन सीना, मैच के बाद भावुक नजर आए, जे ऊसो ने इस तरह दी शिकस्त

Sun, 02 Feb 2025 09:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Feb 2025 09:19 AM IST
सार

जे ऊसो ने पहली बार रॉयल रंबल का खिताब जीता और जॉन सीना को तीसरी बार रॉयल रंबल जीतने से रोक दिया। जे ऊसो रॉयल रंबल जीतने वाले सामोअन फैमिली के तीसरे सदस्य हैं।

विज्ञापन
Royal Rumble 2025: John Cena loses his last Royal Rumble, Jay Uso wins, joins the club of Rock-Roman Reigns
जॉन सीना - फोटो : WWE Twitter

विस्तार

रॉयल रंबल 2025 समाप्त हो चुका है। इस इवेंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है और इंडियानापोलिस में हुए रॉयल रंबल 2025 के विजेता मिल गए हैं। जे ऊसो ने जॉन सीना को हराकर पुरुषों में रॉयल रंबल विजेता बने। यह जॉन सीना का आखिरी रॉयल रंबल रहा। इस साल वह डब्ल्यूडब्ल्यूई को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। वहीं, महिलाओं का रॉयल रंबल चार्लोट ने जीता। उन्होंने रॉक्सेन पेरेज को रिंग से बाहर फेंक कर जीत हासिल की।
विज्ञापन


इस इवेंट के सबसे दिलचस्प मैच मेन इवेंट में 30 पुरुष पहलवानों के बीच रिंग में आखिर तक खड़े रहने की लड़ाई होती है। पहलवान एक एक करके रिंग में आते हैं। नियम के मुताबिक पहलवान को दूसरे पहलवानों को रिंग के टॉप से बाहर फेंकना होता है और बाहर जाने वाले पहलवान का पैर जमीन से छुए, यह जरूरी है। इसी तरह महिलाओं में भी 30 पहलवान एक एक करके रिंग में आते हैं और उसी नियम से प्रतिस्पर्धा करते हैं।
विज्ञापन

जॉन सीना ने पिछले साल की थी घोषणा
जॉन सीना ने संन्यास की घोषणा पिछले साल जुलाई में ही की थी। तब उन्होंने रिंग में वापसी करते हुए इस बारे में बताया था कि वह कब डब्ल्यूडब्ल्यूई छोड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि 2025 में वह इस प्रोफेशन को छोड़ देंगे। तब जॉन सीना कनाडा के टोरंटो में 'डब्ल्यूडब्ल्यूई मनी इन द बैंक' शो में लौटे थे। उन्होंने सभी फैंस को चौंकाते हुए अचानक एंट्री की थी। सीना ने कहा था- 2025 रॉयल रंबल मेरा आखिरी होगा। 2025 एलिमिनेशन चैंबर मेरा आखिरी होगा। लास वेगास में रेसलमेनिया 2025 मेरा आखिरी रेसलमेनिया होगा जिसमें मैं मुकाबला करूंगा।' यानी अब वह रोड टू रेसलमेनिया के हिस्सा हो सकते हैं और एलिमिनेशन चैंबर और रेसलमेनिया मेन इवेंट में भी दिख सकते हैं।

सीना का शानदार रहा है डब्ल्यूडब्ल्यू करियर
सीना ने 2001 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और उसके बाद लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। शुरुआत में उनकी और कर्ट एंगल की फ्यूड काफी चर्चा में रही थी। कर्ट ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 2018 में वह WWE से दूर हो गए और कभी कभी दिखते रहे। उन्होंने अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए इससे किनारा कर लिया। वह रिकॉर्ड 16 बार के WWE विश्व चैंपियन हैं। हाल ही में जॉन सीना फास्ट एंड फ्यूरियस, बार्बी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

जे ऊसो इस खास सूची में शामिल हुए
वहीं, जे ऊसो ने पहली बार रॉयल रंबल का खिताब जीता और जॉन सीना को तीसरी बार रॉयल रंबल जीतने से रोक दिया। जे ऊसो रॉयल रंबल जीतने वाले सामोअन फैमिली के तीसरे सदस्य हैं। इससे पहले द रॉक ड्वेन जॉनसन और रोमन रेंस ऐसा कर चुके हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि रोड टू रेसलमेनिया में वह किसे चुनते हैं। जे ऊसो के पास डब्ल्यूडब्ल्यूई के मौजूदा चैंपियंस में से किसी एक को चुनौती देने का अधिकार है। या तो वह मौजूदा अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यू चैंपियन कोडी रोड्स या फिर वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन गुंथर को चुनौती दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed