फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Rohtash Khileri Sets Record For 24 Hours At Kilimanjaro Peak

रोहताश का रिकॉर्ड: किलिमंजारो चोटी पर 24 घंटे रूके, गाइड को समस्या होने पर किया गया रेस्क्यू

Thu, 25 Mar 2021 10:04 AM IST
अंशुल तलमले संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Mar 2021 10:04 AM IST
सार

सकुशल बेस कैंप पहुंचे रोहताश खिलेरी..साथी अनु के साथ 28 मार्च को पहुंचेंगे हिसार, जगह-जगह होगा स्वागत

विज्ञापन
Rohtash Khileri Sets Record For 24 Hours At Kilimanjaro Peak
रोहताश खिलेरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के गांव मलापुर निवासी पर्वतारोही रोहताश खिलेरी ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर 24 घंटे बिताने का रिकॉर्ड बना लिया है। खिलेरी सकुशल बेस कैंप पहुंच गए हैं। उनके साथ विद्युत नगर निवासी पर्वतारोही अनु यादव भी हैं। दोनों 28 मार्च को हिसार पहुंचेंगे। यहां पहुंचने पर जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा। रोहताश ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो भी पोस्ट किया है।

विज्ञापन


इस वीडियो में रोहताश कह रहे हैं कि मैं सही सलामत नीचे पहुंच चुका हूं। मैंने 24 घंटे रुककर भारतीय तिरंगे का प्रतिनिधित्व किया है। गाइड को समस्या होने की वजह से उनका रेस्क्यू करना पड़ा। इसलिए पहले मैं आपको अपडेट नहीं कर पाया। दुआएं करने के लिए आप सबका धन्यवाद। जैसे ही तबीयत ठीक होगी, फिर आप सबसे रू-ब-रू होऊंगा। साथ ही रोहताश ने किलिमंजारों चोटी पर पहुंचकर अमर उजाला को सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन


26 मार्च को अफ्रीका से फ्लाइट : अनु के पिता ओमबीर यादव ने बताया कि बुधवार को उनकी बेटी से बातचीत हुई थी। रोहताश और अनु बेस कैंप में हैं। दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि अफ्रीका से 26 मार्च को फ्लाइट से रवाना होंगे। 27 रात को वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। 28 मार्च को सुबह हिसार के लिए रवाना होंगे। यहां पहुंचने पर उनका भव्य जुलूस निकाला जाएगा। अनु फतेहाबाद के बुवान गांव की निवासी है। लंबे समय से हिसार विद्युत नगर में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। पिता ओमबीर विद्युत नगर में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किलिमंजारो की चोटी फतेह कर लौट चुकी थीं अनु : रोहताश और अनु अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतेह करने के लिए एक साथ रवाना हुए थे। दोनों ने चोटी फतेह कर ली। उसके बाद अनु वापस बेस कैंप में आ गईं, लेकिन रोहताश चोटी पर 24 घंटे रुकने का रिकॉर्ड बनाने के लिए वहीं रुक गए। 24 घंटे बिताने के बाद रोहताश को सोमवार रात तक नीचे उतरना था, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। उसके बाद उन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू टीम रवाना हुई। बुधवार को खिलेरी ने अपनी वीडियो वायरल की और कहा कि वह सही सलामत नीचे पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि रोहताश अब तक कई चोटियों को फतेह कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed