फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Rohan Bopanna and Ramkumar Ramanathan reach final of Adelaide International ATP 250 tournament

एडिलेड इंटरनेशनल टेनिस: बोपन्ना और रामकुमार ने किया उलटफेर,चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर फाइनल में पहुंचे

Sat, 08 Jan 2022 06:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 08 Jan 2022 06:58 PM IST
सार

भारत के रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन की पुरुष युगल जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा है। दोनों  एडिलेड इंटरनेशनल एटीपी 250 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Rohan Bopanna and Ramkumar Ramanathan reach final of Adelaide International ATP 250 tournament
रोहन बोपन्ना - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत के रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन की पुरुष युगल जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा है। दोनों  एडिलेड इंटरनेशनल एटीपी 250 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। बोपन्ना और रामनाथन की गैरवरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त टोमिस्लाव ब्रिकिक और सैंटियागो गोंजालेज को परास्त कर दिया।
विज्ञापन


बोपन्ना और रामनाथन ने बोस्निया के ब्रिकिक और मैक्सिको के गोंजालेज को 6-2, 6-4 से हराया है। भारतीय जोड़ी अब एटीपी 250 इवेंट के फाइनल में क्रोएशिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त इवान डोडिग और ब्राजील के मार्सेलो मेलो के खिलाफ खेलेगी। यह एक दिलचस्प मैच होगा क्योंकि 41 वर्षीय बोपन्ना और डोडिग कई बार एक साथ जोड़ी बनाकर खेल चुके हैं। हाल ही में पिछले साल सितंबर में यूएस ओपन में दोनों तीसरे दौर में बाहर हो गए थे।
विज्ञापन


एटीपी दौरे पर पहली बार जोड़ी बनाने वाले बोपन्ना और रामकुमार के लिए यह टूर्नामेंट अब तक शानदार रहा है। दोनों ने नथानिएल लैमन्स और जैक्सन विथ्रो की अमेरिकी जोड़ी के खिलाफ दूसरे दौर के मैच को छोड़कर टूर्नामेंट में अब सीधे सेटों में जीत दर्ज की है। नथानिएल लैमन्स और जैक्सन विथ्रो के खिलाफ मैच उन्हें सुपर टाई-ब्रेकर तक जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुक्रवार (आठ जनवरी) को एडिलेड इंटरनेशनल में भारत की सानिया मिर्जा को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। सानिया और यूक्रेन की नादिया किचेनोक की जोड़ी को ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी और स्टोर्म सैंडर्स की जोड़ी ने तीन सेटों तक चले मुकाबले में हरा दिया था। सानिया और नादिया की जोड़ी को 6-1, 2-6, 10-8 से हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed