फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ritu Phogat to replace Vinesh Phogat in 50kg for World Championship, Pinki back in 53 kg

विश्व चैंपियनशिप में विनेश फोगाट की जगह लेंगी चचेरी बहन रितु, पिंकी की हुई वापसी

Mon, 24 Sep 2018 09:06 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
Ritu Phogat to replace Vinesh Phogat in 50kg for World Championship, Pinki back in 53 kg
Ritu Phogat

पहलवान रितु फोगाट विश्च चैंपियनशिप के 50 किग्रा वर्ग में अपनी चोटिल चचेरी बहन विनेश फोगाट की जगह लेंगी। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पदक की प्रबल दावेदार विनेश को शुक्रवार को अभ्यास के दौरान कोहनी में चोट लगी थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। डब्ल्यूएफआई ने 53 किग्रा वर्ग में रितु का नाम डाला था क्योंकि शुरुआत में चुनी गई पिंकी ने हाल में पुन: ट्रायल के हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


हालांकि, बदले हुए हालात में डब्ल्यूएफआई के पास कोई विकल्प नहीं बचा है और उसने रितु को उसके शुरुआती वजन वर्ग 50 किग्रा में जगह दी है। इसका मतलब हुआ कि पिंकी अब 53 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करेंगी और उन्हें यूनाईटेड वर्ल्ड रेस्लिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से बाहर नहीं बैठना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने पीटीआई से कहा, 'हमने रितु को 50 किग्रा में हिस्सा लेने को कहा है और पिंकी को 53 किग्रा वर्ग में दोबारा लेकर आए हैं। विनेश का नहीं खेल पाना हमारे लिए नुकसान है, चोट दुर्भाग्यशाली है।'


पिछले साल रितु ने पोलैंड में अंडर 23 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। रितु और उनकी बहन संगीता दोनों तुर्की से उड़ान में देरी होने के कारण एशियाई खेलों के ट्रायल में हिस्सा नहीं ले पाई थी। बता दें कि विश्व चैंपियनशिप का आयोजन हंगरी के बुडापेस्ट में 20 से 28 अक्टूबर तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed