{"_id":"5c01523ebdec22416f231e7a","slug":"ridhima-dilawari-wins-womens-pro-golf-tour-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिद्धिमा ने जीता करियर का पहला पेशेवर खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रिद्धिमा ने जीता करियर का पहला पेशेवर खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
ridhima dilawri
भारतीय महिला गोल्फर रिद्धिमा दिलावड़ी ने शुक्रवार को नोएडा गोल्फ कोर्स में हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 17वें चरण में पांच शाट की जीत से अपना पहला पेशेवर खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद पेशेवर बनी रिद्धिमा ने इवन पार 72 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर पांच ओवर 221 रहा। इससे उन्होंने गुरसिमर बदवाल पर पांच शाट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
रिद्धिमा 15वें चरण में दूसरे स्थान पर रही थी। लेकिन इस बार उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और उन्होंने खिताब अपने नाम किया।