फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Record 14 Indian shooters qualify for ISSF World Cup rifle and pistol Finals

17 नवंबर से शुरू हो रहा शूटिंग वर्ल्ड कप का फाइनल, पहली बार 14 खिलाड़ियों ने किया क्वालिफाई

Mon, 18 Nov 2019 12:07 AM IST
मुकेश कुमार झा हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 18 Nov 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Record 14 Indian shooters qualify for ISSF World Cup rifle and pistol Finals
निशानेबाजी - फोटो : Social media

टोकियो ओलंपिक के 15 कोटे और साल भर भारतीय शूटरों के दबदबे का परिणाम सामने आ गया  है। शूटिंग के इतिहास में पहली बार 14 भारतीय शूटरों ने साल के अंत में होने वाले वर्ल्डकप फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया है। चीन के पूतियान में 19 नवंबर से शुरू होने जा रहे वर्ल्डकप फाइनल्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में चार भारतीय शूटर खेलेंगी। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। साल का सर्वश्रेष्ठ शूटर बनने के लिए सभी 14 भारतीय शूटर पूतियान पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


मेरठ के सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल और जयपुर की अपूर्वी चंदेला ने 10 मीटर एयर राइफल में विश्व नंबर एक की पदवी के साथ क्वालिफाई किया है, जबकि अभिषेक वर्मा, यशस्वनी सिंह देसवाल (10 मीटर एयर पिस्टल) ने विश्व नंबर दो के साथ क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप में रजत जीतकर 10 मीटर एयरराइफल में टोकियो का टिकट लेने वाली अंजुम मौदगिल 10 मीटर के अलावा 50 मीटर थ्री पोजीशन में भी खेलेंगी। इसी तरह मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल में खेलेंगी। भारतीय शूटर 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल की मिक्स इवेंट में भी खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में अपूर्वी, अंजुम, मेहुली घोष और एलावेनिल वेलारिवान खेलेंगी। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ, अभिषेक के साथ मेरठ के शहजर रिजवी भी खेलेंगे। 50 मीटर थ्री पोजीशन में संजीव राजपूत और अखिल शेओरान, 10 मीटर एयर राइफल में दिव्यांश सिंह पंवार, 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में अनीश भानवाला, 25 मीटर पिस्टल में वर्ल्डनंबर तीन राही सरनोबात इस टूर्नामेंट में खेलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed