फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Real Madrid vs Barcelona Barcelona wins El-Clasico after three years beats Real Madrid by 4-0 aubameyang ferran torres and ronald araujo scores

Real Madrid vs Barcelona: बार्सिलोना ने रियाल को उसके घर में रौंदा, तीन साल बाद एल-क्लासिको में जीत दर्ज की

Mon, 21 Mar 2022 02:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: रोहित राज Updated Mon, 21 Mar 2022 02:05 PM IST
सार

बार्सिलोना ने रियाल मैड्रिड को उसके घरेलू मैदान सैंटियागो बर्नबेऊ में 4-0 से बुरी तरह रौंद दिया। बार्सिलोना को एल-क्लासिको में तीन साल बाद जीत मिली है। उसने पिछली बार रियाल मैड्रिड को दो मार्च 2019 को हराया था। वह जीत भी सैंटियागो बर्नबेऊ में ही मिली थी।

विज्ञापन
Real Madrid vs Barcelona Barcelona wins El-Clasico after three years beats Real Madrid by 4-0 aubameyang ferran torres and ronald araujo scores
आउबामेयांग, डेम्बेले (बीच में) और टोरेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेन के फुटबॉल लीग 'ला लीगा' में रविवार (21 मार्च) की रात सबसे बड़ा मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड के बीच खेला गया। दोनों के बीच होने वाले मुकाबले को 'एल-क्लासिको' कहा जाता है। बार्सिलोना ने रियाल मैड्रिड को उसके घरेलू मैदान सैंटियागो बर्नबेऊ में 4-0 से बुरी तरह रौंद दिया। बार्सिलोना को एल-क्लासिको में तीन साल बाद जीत मिली है। उसने पिछली बार रियाल मैड्रिड को दो मार्च 2019 को हराया था। वह जीत भी सैंटियागो बर्नबेऊ में ही मिली थी।
विज्ञापन


बार्सिलोना के लिए मैच में तीन खिलाड़ियों ने गोल दागे। पियरे-एमेरिक आउबामेयांग ने दो गोल किए। वहीं, फेर्रान टोरेस और रोनाल्ड अराउजो ने एक-एक गोल दागे। मुकाबले के लिए करीब 60 हजार दर्शक सैंटियागो बर्नबेऊ में मौजूद थे। इनमें बार्सिलोना के फैंस कुछ ही थे। नए कोच जावी हर्नांडेज के नेतृत्व में बार्सिलोना ने रियाल को मुकाबले में टिकने ही नहीं दिया। हालत ऐसी थी कि रियाल के फैंस 90 मिनट के खेल में 60 मिनट के बाद ही स्टेडियम से लौटने लगे थे।
विज्ञापन


आउबामेयांग ने 29वें मिनट में मैच का पहला गोल किया। उन्होंने डेम्बेले के क्रॉस पास पर गोल दाग दिया। आउबामेयांग के इस हेडर से बार्सिलोना की टीम मैच में 1-0 से आगे हो गई। इसके बाद 38वें मिनट में डेम्बेले ने कॉर्नर पर शॉट लिया। उनके पास को अराउजो ने हेडर से गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। हाफटाइम तक बार्सिलोना की टीम 2-0 से आगे हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाफटाइम के बाद स्टेडियम मौजूद रियाल के हजारों फैंस को उम्मीद थी कि उनकी टीम वापसी करेगी, लेकिन बार्सिलोना ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हाफटाइम के तुरंत बाद ही बार्सिलोना ने ताबड़तोड़ हमले किए। आउबामेयांग के पास पर टोरेस ने 47वें मिनट में गेंद को आसानी से गोलपोस्ट में डाल दिया। चार मिनट बाद बार्सिलोना ने अपनी लीड को 4-0 कर दिया। इस बार टोरेस के पास आउबामेयांग ने गोल दाग दिया।


मैच में 0-4 से पिछड़ने के बाद रियाल की टीम वापसी नहीं कर पाई। उसने आखिरी कुछ मिनटों में हमले तेज जरूर किए, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सके। 21 जनवरी को कोपा डेल रे के प्री-क्वार्टरफाइनल में एटलेटिक क्लब के खिलाफ मिली हार के बाद से टीम अभी तक अजेय है। उसे लगातार 12वें मैच में हार नहीं मिली है। इस दौरान उसने आठ मैच अपने नाम किए हैं और तीन ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed