फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ravi misses out on bronze, India finish with two silver medals in U23 World Wrestling Championships

रवि कांस्य से चूके, अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में दो पदक के साथ भारत का सफर खत्म

Mon, 04 Nov 2019 10:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 04 Nov 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
Ravi misses out on bronze, India finish with two silver medals in U23 World Wrestling Championships
रवि राठी - फोटो : सोशल मीडिया

पहलवान रवि राठी (97 किग्रा) सोमवार को यूडब्ल्यूडब्ल्यू अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप 2019 के कांस्य पदक मुकाबले में बेलारूस के जिमित्रि कामिन्सकि से 0-8 से हार गए जिससे टूर्नामेंट में भारत का सफर दो पदक के साथ खत्म हुआ।

विज्ञापन


रवि ने रेपेचेज दौर में रविवार को किर्गिस्तान के उजुर द्हुजुपबकोव को 3-1 से शिकस्त दे कर कांस्य पदक के मुकाबले के लिए क्वालिफाई किया था लेकिन इस अहम मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके। टूर्नामेंट में भारत के लिए सिर्फ रविंद्र (61 किग्रा) और पूजा गहलोत (53 किग्रा) ही रजत पदक जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


फ्रीस्टाइल में हालांकि भारतीय पुरुष कुश्ती टीम टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 48 अंक के साथ तालिका में 11वें स्थान पर रही। महिलाओं के वर्ग में फ्रीस्टाइल टीम 12वें जबकि ग्रीको-रोमन टीम 15वें स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed