{"_id":"5bfac1e4bdec22416605979e","slug":"ravi-kumar-and-rahi-sarnobat-clinch-gold-in-shooting-nationals","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल शूटिंग चैंपियनशिपः मनु ने जीता दो स्वर्ण पदक, रवि-राही बने राष्ट्रीय चैंपियन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नेशनल शूटिंग चैंपियनशिपः मनु ने जीता दो स्वर्ण पदक, रवि-राही बने राष्ट्रीय चैंपियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
राही
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की युवा निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को जूनियर पिस्टल में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि रवि कुमार और राही सरनोबत क्रमश: पुरूष और महिला स्पर्धाओं में राष्ट्रीय चैम्पियन बने।
विज्ञापन
16 वर्षीय मनु ने जूनियर बालिका पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण, जूनियर टीम में एक और स्वर्ण तथा सीनियर टीम के साथ रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, रवि यहां चल रही राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पयनिशप में पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल और राही महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में राष्ट्रीय चैम्पियन बने।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व कर रहे रवि ने फाइनल में 250.2 अंक से पहला स्थान हासिल किया, जबकि सेना के संदीप सिंह ने 249.6 अंक से रजत और गुजरात के केवल प्रजापति ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की राही ने फाइनल में 36 और सीआरपीएफ की पुष्पांजलि राणा ने 30 के स्कोर से रजत पदक जीता। मनु ने 581 अंक से क्वालीफिकेशन में पहला स्थान प्राप्त किया जबकि राही 576 अंक से पांचवें स्थान पर रहीं, पर एशियाई खेलों की चैम्पियन अंत में मजबूत साबित हुईं।
दोनों निशानेबाजों ने टीम स्पर्धाओं में अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की। वहीं 25 मीटर जूनियर बालिका पिस्टल स्पर्धा में मनु, तनु रावल और तेजस्विनी ने 1700 अंक से स्वर्ण पदक हासिल किया। महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा।