फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ravi Dahiya Won Silver Medal In Tokyo Olympics After Lost Final to Russia Zaur Uguev

ओलंपिक: कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने रवि, जानिए 6 मिनट में क्या हुआ?

Thu, 05 Aug 2021 04:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 05 Aug 2021 04:45 PM IST
सार

भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने ओलंपिक में इतिहास रच दिया। उन्होंने कुश्ती के 57 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। उनसे पहले सुशील कुमार ने 2012 लंदन ओलंपिक में कुश्ती में रजत पदक पर कब्जा जमाया था।

विज्ञापन
Ravi Dahiya Won Silver Medal In Tokyo Olympics After Lost Final to Russia Zaur Uguev
रवि कुमार दहिया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया भले ही ओलंपिक में स्वर्ण से चूक गए, लेकिन उन्होंने रजत पदक के साथ भारत का नाम रोशन कर दिया। रवि को कुश्ती के 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में दो बार के वर्ल्ड चैंपियन रूस के जावुर युगुऐव से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन


मैच की शुरुआत से ही युगुऐव ने रवि पर बढ़त बना ली। उन्होंने अपना स्कोर 2-0 के साथ आगे बढ़ाया। इसके बाद रवि ने वापसी करते हुए मुकाबला 2-2 से बराबर कर दिया, लेकिन पहला हाफ यानी तीन मिनट का खेल खत्म होने से पहले युगुऐव ने अपनी बढ़त दोगुनी कर ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में भी युगुऐव हावी रहे। पहले एक और फिर दो-दो अंक लेकर उन्होंने 7-4 से मैच अपने नाम कर लिया। मैच में रवि ने तीन बड़े दांव खेले, लेकिन युगुऐव के मजबूत डिफेंस ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। इस तरह रवि ओलंपिक में स्वर्ण जीतने से चूक गए।

रूस के सर्वश्रेष्ठ पहलवान से हारे
युगुऐव रूस से आने वाले सर्वश्रेष्ठ पहलवानों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अब तक करियर में 16 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 15 पदक अपने नाम किए हैं। इसमें 13 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। वे 2018 और 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप विजेता भी रह चुके हैं।

रवि ने सेमीफाइनल में आखिरी समय में पासा पलटा था

इससे पहले चौथी वरीयता प्राप्त रवि दहिया ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के नूरीस्लाम को चित करके फाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में रवि एक समय 8 पॉइंट से पीछे चल रहे थे। भारतीय खेल प्रेमी उम्मीदें हारने लगे थे, लेकिन आखिरी वक्त पर रवि ने कजाक पहलवान को चित कर मुकाबले से ही बाहर कर दिया। उन्हें विक्ट्री बाय फॉल नियम के तहत विजेता करार दिया गया था।

नूरीस्लाम के काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस मैच के खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें नूरीस्लाम मैच के दौरान पहलवान रवि की बाजू पर काटते हुए नजर आ रहे थे। दरअसल, मैच की शुरुआत में नूरीस्लाम आसानी से मैच जीत रहे थे। कुछ देर बाद ही रवि ने जोरदार वापसी की और मैच का पासा ही पलट दिया। इससे घबराए नूरीस्लाम ने उनकी बाजू में दांत गड़ाने शुरू कर दिए, लेकिन रवि ने दर्द के बावजूद अपना दांव ढीला नहीं पड़ने दिया।

2020 और 2021 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

रवि और युगुऐव, दोनों इससे पहले 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भिड़ चुके हैं। तब रूसी रेसलर ने भारतीय पहलवान को 6-4 से हराया था। रवि को यहां कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। रवि ने 2020 और 2021 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वहीं, 2018 अंडर-23 चैंपियनशिप में रवि रजत पदक जीतने में कामयाब हुए थे।

कुश्ती में भारत को अब तक 6 ओलंपिक मेडल
पहलवान सुशील कुमार ने भारत के लिए ओलंपिक में लगातार दो पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। सुशील 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और 2012 लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतकर ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

रवि से पहले भारत ने कुश्ती में पांच पदक जीते हैं। सुशील के अलावा योगेश्वर दत्त ने 2012 में कांस्य, साक्षी मलिक ने 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। केडी जाधव भारत के लिए ओलंपिक कुश्ती में पदक जीतने वाले पहले पहलवान थे। उन्होंने 1952 हेलसिंकी ओलंपिक में कांस्य जीतकर यह कारनामा किया था।

रवि ने टोक्यो में भारत के लिए पांचवां मेडल जीता

रवि ने टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए पांचवां मेडल जीता। उनके अलावा मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर, पीवी सिंधु ने बैडमिंटन, लवलिना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग और भारतीय पुरुष् टीम ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed