फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Raninder Singh re-elected as a NRAI president for fourth time

राष्ट्रीय राइफल संघ: रनिंदर सिंह चौथी बार बने अध्यक्ष, अपने प्रतिद्वंदी को 56-3 से हराया

Sat, 18 Sep 2021 05:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 18 Sep 2021 05:01 PM IST
सार

रनिंदर सिंह चौथी बार भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं। उन्होंने अध्यक्ष पद के चुनाव में बीएसपी के सांसद श्याम सिंह यादव को 56-3 से हराया। रनिंदर अब 2021 से 2025 तक, चार साल के लिए इस पद पर काबिज रहेंगे। 

विज्ञापन
Raninder Singh re-elected as a NRAI president for fourth time
रनिंदर सिंह - फोटो : social media

विस्तार

रनिंदर सिंह एक बार फिर से भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। 54 वर्षीय रनिंदर चौथी बार इस पद पर काबिज हुए हैं। उन्होंने अध्यक्ष पद के चुनाव में बीएसपी के सांसद श्याम सिंह यादव को 56-3 से हराया। रनिंदर अब 2021 से 2025 तक, चार साल के लिए इस पद पर काबिज रहेंगे। 

विज्ञापन


मोहाली में हुए चुनाव में कंवर सुल्तान सिंह ने डीवी सीताराम राव को हराया और नए महासचिव बने वहीं रणदीप मान कोषाध्यक्ष बने। 

बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल संघ से मान्यता मिली हुई है। इसके अलावा एशियाई निशानेबाजी महासंघ, राष्ट्रमंडल निशानेबाजी संघ, दक्षिण एशियाई निशानेबाजी संघ और भारतीय ओलंपिक संघ से भी मान्यता मिली है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राष्ट्रीय राइफल संघ के अंतर्गत 53 राज्य संघ आते हैं। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय, राज्य, जिला और क्लब स्तर पर नियमित तौर पर टूर्नामेंट होते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed