{"_id":"5bc6bdbcbdec2269ab3a01d3","slug":"rajyavardhan-singh-rathore-says-para-athletes-are-true-icons-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्री राज्यवर्धन बोले- लोगों को गलत साबित किया, पैरा एथलीट देश के असली आइकन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेल मंत्री राज्यवर्धन बोले- लोगों को गलत साबित किया, पैरा एथलीट देश के असली आइकन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़
पैरा खिलाड़ियों को देश का 'असली आइकन' बताते हुए सरकार ने हाल ही में संपन्न एशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं को मंगलवार को नकद पुरस्कार प्रदान किए। स्वर्ण पदक विजेताओं को 30 लाख रुपए, रजत पदक विजेताओं को 20 और कांस्य पदक विजेताओं को 10-10 लाख रुपए दिए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, खेल सचिव राहुल भटनागर और खेल भारत (भारतीय खेल प्राधिकरण) की महानिदेशक नीलम कपूर मौजूद थीं। भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने जकार्ता में हुए खेलों में 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य सहित 72 पदक जीते।
विज्ञापन
खेल मंत्री राठौड़ ने कहा, 'आप लोग देश के असली आइकन हो। यह सफर आसान नहीं था, क्योंकि आप लोगों ने जीवन में काफी बाधाओं का सामना किया है। कइयों ने हार मान ली होगी, लेकिन आपने नहीं मानी। इससे आपकी प्रतिबद्धता का पता चलता है। आपकी क्षमता पर कइयों ने संदेह किया होगा, जिन्हें आपने आज गलत साबित कर दिया।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पैरा खिलाड़ियों को सरकार का पूरा समर्थन हासिल है और सरकार उनमें तथा सक्षम खिलाड़ियों में फर्क नहीं करती। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों को 2020 पैरालंपिक पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पिछले एशियाई पैरा खेलों में भारत ने 33 (03 स्वर्ण, 14 रजत और 16 कांस्य) पदक हासिल किए थे।