{"_id":"5bd9346dbdec2269717a256d","slug":"rahul-chaudhary-stars-as-telugu-titans-beat-patna-pirates","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल चौधरी का धमाकेदार प्रदर्शन, तेलुगू की चौथी जीत जबकि पटना की लगातार तीसरी हार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राहुल चौधरी का धमाकेदार प्रदर्शन, तेलुगू की चौथी जीत जबकि पटना की लगातार तीसरी हार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
राहुल चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलुगू टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को 53-32 के विशाल अंतर से हराकर प्रो कबड्डी लीग सीजन 6 में अपनी चौथी जीत दर्ज की। कमजोर डिफेंस के कारण खराब दौर से गुजर रही मौजूदा चैंपियन पटना पाइरेट्स को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में मंगलवार को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इस जीत के साथ ही टाइटंस की टीम जोन बी में शीर्ष पर पहुंच गई है। पाइरेट्स पर टाइटंस के हाथों 21 अंक की शिकस्त का गहरा असर हुआ और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में बीच 1-1 अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
पहले हाफ के आखिरी के मिनटों में विकास पटना को दूसरी बार ऑलआउट होने से नहीं बचा सके और टाइटंस ने 25-17 से पहला हाफ अपने नाम कर लिया। दूसरे हाफ के पहले पांच मिनट में पटना 21-29 तक के स्कोर पर आ गई थी।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान डुबकी किंग प्रदीप नरवाल चोटिल दिखाई दिए। मैच समाप्त होने में सिर्फ 10 मिनट ही बचे थे, तब टाइटंस ने 39-23 की बढ़त बना रखी थी। इसके बाद टाइटंस ने पाइरेट्स को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और 53-32 से मुकाबला अपने नाम किया।
टाइटंस की रेड मशीन राहुल चौधरी ने सबसे ज्यादा 20 अंक हासिल किए। विशाल भारद्वाज और नीलेश सालुंके ने 7 अंक लिए। पटना की टीम ने रेड से 24, टैकल से 6 और 2 अतिरिक्त अंक जुटाए। टीम के लिए विकास ने 9, प्रदीप और तुषार पाटिल ने 4-4 अंक हासिल किए।