फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   R Praggnanandhaa reaches semifinal of Chessable Masters beating china's wei yi

Chessable Masters: भारत के प्रज्ञानानंद ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, चीन के वी यी को हराया, अब अनीश गिरि से सामना

Tue, 24 May 2022 11:33 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 24 May 2022 11:33 AM IST
सार

रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने चीन के वी यी को हराने के साथ ही चेसेबल मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब उनका सामना नीदरलैंड के अनीश गिरी से होगा। 16 साल के प्रज्ञानानंद ने हाल ही में विश्व चैंपियन कार्लसन को हराया था। 
 

विज्ञापन
R Praggnanandhaa reaches semifinal of Chessable Masters beating china's wei yi
रमेशबाबू प्रज्ञानानंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के युव ग्रांडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने चेसेबल मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने मेल्टवाटर चैंपियंस चेस टूर चेसेबल मास्टर्स में चीन के वी यी को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। अब उनका सामना नीदरलैंड के अनीश गिरी से होगा। 16 साल के प्रज्ञानानंद ने इसी टूर्नामेंट के पांचवें दौर में विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं। यह दूसरा मौका था, जब उन्होंने विश्व चैंपियन को पराजित किया था। इससे 90 दिन पहले फरवरी के महीने में उन्होंने एयरथिंग्स मास्टर्स में कार्लसन को पहली बार हराया था। 
विज्ञापन


सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए प्रज्ञानानंद ने क्वार्टर फाइनल में वी यी के खिलाफ 2.5-1.5 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, कार्लसन ने स्पेन के डेविड एंटनो गुज्जरो को 2.5-0.5 के अंतर से हराया, जबकि अनीश गिरि ने नॉर्वे के आर्यन टोरी को 2.5-0.5 के अंतर से मात दी। सेमीफाइनल में कार्लसन का सामना लिरेन से होगा, जिन्होंने अजरबैजान के शखरियार ममेदयारोव को 2.5-1.5 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 
विज्ञापन

शानदार शुरुआत के बाद हासिल की जीत 
क्वार्टर फाइनल मैच में वी यी के खिलाफ प्रज्ञानानंद ने शानदार शुरुआत की और पहला गेम काले मोहरों के साथ 90 चाल में जीता। उन्होंने दूसरे गेम में भी बढ़त कायम रखी और चार गेम के मैच में 2-0 की बढ़त बना ली। तीसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने वापसी की और प्रज्ञानानंद की बढ़त कम की। इसके बाद मैच का चौथा गेम ड्रॉ रहा और प्रज्ञानानंद ने 2.5-1.5 के अंतर से मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाई। वो अनीस, कार्लसन और डिंग लिरेन के बाद चौथे स्थान पर रहे। 

इस प्रतियोगिता में प्रज्ञानानंद के अलावा दो और भारतीय खिलाड़ी शामिल थे। पी हरिकृष्णा और गुजराती इस 16 खिलाड़ियों की प्रतियोगिता में शुरआती आठ खिलाड़ियों में जगह नहीं बना पाए और नॉकआउट दौर में नहीं पहुंच सके। 

12 साल की उम्र में बने ग्रैंडमास्टर 
प्रज्ञानानंदा ने 12 साल, 10 महीने और 13 दिन की उम्र में ग्रैंड मास्टर का खिताब हासिल कर लिया था। वो भारत के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर हैं। वहीं, साल 2018 में वो दुनिया के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर थे। उनसे पहले सिर्फ यूक्रेन के सिर्जी कर्जाकिन साल 1990 में सिर्फ 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed