फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PV Sindhu will be the brand ambassador of the inaugural edition of Pro Volleyball League 

पीवी सिंधु बनीं पहली प्रो वालीबॉल लीग की ब्रांड एंबेस्डर 

Fri, 02 Nov 2018 11:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu will be the brand ambassador of the inaugural edition of Pro Volleyball League 
PV Sindhu

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु और अमेरिका के महान वालीबॉल खिलाड़ी डेविड ली को पहली प्रो वालीबॉल लीग का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया है। यह लीग फरवरी 2019 में खेली जाएगी। 

विज्ञापन


सिंधु ने कहा,'मैं यही सुनकर बड़ी हुई हूं कि मेरे माता-पिता वालीबॉल खेलते थे। उन्होंने विभिन्न आयोजनों में अपनी टीमों और देश का प्रतिनिधित्व किया है। यह बहुत ऊर्जा वाला और दर्शनीय खेल है। प्रो वालीबॉल लीग से इस खेल को बढ़ावा मिलेगा। डेविड ली के आने से सभी खिलाड़ियों को उनके अनुभव से सीखने का मौका मिलेगा।'
विज्ञापन


ली ने कहा, 'मुझे लगता है कि लीग से इस खेल को देश में बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों की कुशलता निखरेगी। मैंने पूरी दुनिया में पेशेवर वालीबॉल खेला है। मैं वाकई में भारत से नई चुनौती चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो वालीबॉल लीग में मोहन उकरापंडियन, रणजीत सिंह, अखिन जस, दीपेश सिन्हा, गुरिंदर सिंह और प्रभागर्न जैसे देश के शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे। मोहन वर्तमान में भारतीय वालीबॉल टीम के कप्तान हैं और एशिया के सर्वश्रेष्ठ सेटर्स में से एक हैं। 


सिंधु का वालीबॉल के प्रति आकर्षित होना स्वाभाविक है, क्योंकि उनके  माता-पिता इस खेल के खिलाड़ी रहे हैं। उनके पिता रामन्ना 1986 के सियोल एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। मां विजया ने भी राष्ट्रीय स्तर पर रेलवे का प्रतिनिधित्व किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed