फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PV Sindhu To Get Khel Ratna And Phogat to Get Recieve Dronaccharya

दो दिन पहले नाम काटा और अब चुन लिया खेल रत्न!

Sat, 20 Aug 2016 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 20 Aug 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu To Get Khel Ratna And Phogat to Get Recieve Dronaccharya
पीवी सिंधू - फोटो : getty
इसे कहते हैं दिन का बदलना। दो दिन पहले ही खेल रत्न के लिए पीवी सिंधू के नाम पर सहमति नहीं बन सकी, लेकिन अब उनके नाम की सिफारिश कर दी गई है।
विज्ञापन


रियो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचकर रजत पदक जीतने वाली शटलर पीवी सिंधू को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सिंधू के शुक्रवार को रजत पदक जीतते ही खेल मंत्रालय ने उनके नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए कर दी।

खास बात यह है कि दो दिन पहले ही खेल रत्न के लिए सिंधू के नाम पर सहमति नहीं बन सकी थी, लेकिन तब यह तय किया गया था कि ओलंपिक में पदक जीतने पर स्वाभाविक तौर पर खेल रत्न चुन लिया जाएगा।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त जज एसके अग्रवाल की अगुवाई वाली चयन कमेटी ने बुधवार को निशानेबाज जीतू राय और जिमनास्ट दीपा कर्माकर को ही खेल रत्न देने की सिफारिश की थी। इसके लिए क्रिकेटर और टेस्ट कप्तान विराट कोहली को नहीं चुना गया और उनका नाम पीछे कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल रत्न भारत में खेलों का सबसे बड़ा सम्मान है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से विश्वनाथन आनंद, लिएंडर पेस, सचिन तेंदुलकर, साइना नेहवाल और सानिया मिर्जा समेत कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा चुका है। अब बारी पीवी सिंधू की है, जो ओलंपिक में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।

इसके अलावा बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) ने सिंधू को 50 लाख और उनके कोच और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद को 10 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। यह घोषणा बीएआई के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता ने की।

 

विराट कोहली और दीपा के कोच को मिलेगा द्रोणाचार्य अवार्ड!

PV Sindhu To Get Khel Ratna And Phogat to Get Recieve Dronaccharya
यही नहीं दीपा कर्माकर को दुनियाभर में सुर्खियां दिलाने वाले उनके कोच बिश्वेसर नंदी के नाम की सिफारिश द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए कर दी गई है। नंदी का द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुना जाना लगभग तय था। हालांकि उन्होंने इस अवॉर्ड के लिए आवेदन ओलंपिक में आए दीपा के प्रदर्शन से पहले ही कर दिया था लेकिन त्रिपुरा की इस जिमनास्ट ने रियो में दिखाए गए प्रदर्शन से अपने कोच के लिए द्रोणाचार्य अवॉर्ड पर मुहर लगवा दी।

साथ ही रियो ओलंपिक में कोई कमाल नहीं दिखाने वाली फोगट बहनों के पिता महावीर फोगट की उपलब्धियों को आखिरकार खेल मंत्रालय की चयन समिति ने स्वीकार कर लिया है। कई वर्षों से नजरअंदाज किए जाने के बाद शुक्रवार को द्रोणाचार्य अवॉर्ड  के लिए उनके नाम की सिफारिश कर दी गई।

यहीं नहीं दुती चंद को रियो ओलंपिक के मंच तक पहुंचाने वाले उनके कोच रमेश के नाम की सिफारिश इस अवॉर्ड के लिए की गई है। खास बात यह है कि रमेश का ओवदन खुद साई ने किया है। पांच वर्ष पहले डोपिंग स्कैंडल के विवाद के चलते रमेश को साई ने ही प्रतिबंधित किया था।

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा के नाम की भी सिफारिश द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed