{"_id":"5dcc04428ebc3e5b5f7363b4","slug":"punjab-host-kabaddi-world-cup-to-be-held-from-december-1-to-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत करेगा विश्व कबड्डी कप 2019 की मेजबानी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत करेगा विश्व कबड्डी कप 2019 की मेजबानी
Wed, 13 Nov 2019 06:55 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 13 Nov 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी
- फोटो : file photo
पंजाब सरकार द्वारा आयोजित विश्व कबड्डी 2019 एक से नौ दिसंबर तक खेला जाएगा। राज्य के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने साथ ही कहा कि इस साल का टूर्नामेंट सिख गुरु गुरुनानक देव जी की 550वीं जयंती को समर्पित होगा।
विज्ञापन
सोढी ने कहा कि टूर्नामेंट में नौ टीमों- भारत, अमेरिका आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, कीनिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और कनाडा- के हिस्सा लेने की उम्मीद है। उन्होंने हालांकि बताया कि पाकिस्तान और कनाडा की टीमों को अभी भारत सरकार से स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन
सोढी ने बयान में कहा, 'पाकिस्तान और कनाडा के अलावा सभी टीमों को केंद्र सरकार से एनओसी मिल गई है। इन दो देशों से जुड़े अनापत्ति प्रमाण पत्र का अभी इंतजार है।' टूर्नामेंट का उद्घाटन एक दिसंबर को सुल्तानपुर लोधी के गुरुनानक स्टेडियम में होगा और इस दिन चार मुकाबले खेले जाएंगे। समापन समारोह डेरा बाबा नानक के शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन