फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   puneri paltan vs haryana steelers live match updates in pro kabaddi league 2018

पुणेरी पलटन ने एकतरफा मैच में स्टीलर्स को मात दी, 18 अंक के विशाल अंतर से हराया

Sun, 14 Oct 2018 10:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
puneri paltan vs haryana steelers live match updates in pro kabaddi league 2018
मोनू गोयत

पुणेरी पलटन ने रविवार को प्रो कबड्डी सीजन 6 के मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को एकतरफा अंदाज में हरा दिया। पलटन ने 18 अंक की विशाल बढ़त हासिल करते हुए स्टीलर्स को 45-27 के स्कोर से मात दी। पलटन ने पूरे मैच में हरियाणा को तीन बार ऑलआउट किया।

विज्ञापन


पलटन की जीत में नितिन तोमर, अक्षय जाधव और राजेश मोंडल चमके। तोमर ने मैच में सुपर-10 जमाया। इसके अलावा संदीप नरवाल के दो टेकल अंक भी आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


यहां देखें मैच का लाइव अपडेट:

- स्टीलर्स की फिर हालत खस्ता। मोनू गोयत को सातवीं बार पलटन ने रेड करने से रोका। पलटन 43-26 से आगे।

- हरियाणा स्टीलर्स की टीम मैच में तीसरी बार ऑलआउट हुई। पुणेरी पलटन 42-25 से आगे।

- राजेश मोंडल ने पलटन को एक और अंक दिलाया। हरियाणा की टीम 25-38 से पीछे।

- विकास कंडोला ने करियर में पहली बार सुपर-10 हासिल किया। हालांकि, पलटन स्कोर में 37-25 की बढ़त पर।


- मैच में 4 मिनट का समय बचा है। क्या कोई उलटफेर होगा और हरियाणा की टीम अपने फैंस को खुश कर पाएगी?

- दोनों ही टीमों की रेडिंग अच्छी है, लेकिन डिफेंस विभाग ने बड़ा अंतर पैदा कर दिया है। पलटन की टीम इस समय स्कोर में 36-23 से आगे।

- मोनू गोयत ने अंक कमाने का काफी प्रयास किया। उन्होंने दो डिफेंडरों को छकाया, लेकिन गिरिश के टेकल ने पलटन को 35-23 की बढ़त पर पहुंचा दिया।

- पुणेरी पलटन को लगा तगड़ा झटका। संदीप नरवाल को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया। यह प्रो कबड्डी सीजन 6 का पहला पीला कार्ड। दो मिनट तक सस्पेंशन रहेगा रिवाइव होने के बाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से भी सफल हुई डू और डाइ रेड। फिलहाल पलटन स्कोर में 34-21 से आगे।

- राजेश मोंडल डू और डाई रेड में सफल। तेजी से अंदर जाकर हरियाणा के डिफेंडर को पकड़कर स्कोर किया।

- मोनू गोयत डू और डाई रेड में धराए। गिरिश ने बेहतरीन टेकल किया। पुणेरी पलटन एक बार फिर 13 अंक की बढ़त पर।

- हरियाणा स्टीलर्स की जोरदार वापसी, लेकिन उन्हें समय का भी ध्यान रखना होगा। फिलहाल स्कोर में पुणेरी पलटन 31-20 से आगे।

- राजेश मोंडल आज के मैच में पहली बार हुए आउट। इसके बाद हरियाणा के विकास ने सुपर रेड लगाई और स्टीलर्स को तीन अंक दिलाए।

- मैच में 12 मिनट बचे हैं और ऐसे में हरियाणा स्टीलर्स के पास वापसी करने का कोई मौका नजर नहीं आता। अब उन्हें कोई चमत्कार ही बचा सकता है।

- नितिन तोमर सुपर-10 लगाने के बेहद करीब। पुणेरी पलटन इस समय स्कोर में 30-16 की बढ़त पर।

- मोनू गोयत ने पुणेरी पलटन के प्रमुख खिलाड़ी राजेश मोंडल को आउट किया। हरियाणा को बोनस अंक सहित मिले कुल दो अंक।

- मोनू की शानदार रेड। रवि कुमार बिना मतलब के टेकल करने आ पहुंचे। हरियाणा को एक अंक मिला। पुणेरी की टीम 15 अंक की बढ़त पर।

- संदीप नरवाल का शानदार टेकल। दाएं ओर से विकास को दबोचा। छूटने का कोई मौका ही नहीं। पुणेरी पलटन स्कोर में 27-13 से आगे।

- राजेश मोंडल की असफल रेड। पुणेरी पलटन 25-12 की बढ़त पर।

- पुणेरी पलटन स्कोर में 25-11 से आगे। हरियाणा की टीम दूसरी बार हुई ऑलआउट।

- दूसरे हाफ में पुणेरी पलटन की शानदार शुरुआत। हरियाणा के रेडर को रोका।

- विश्वास से भरी है पुणेरी पलटन। हाफ टाइम तक स्कोर 19-11 से पुणेरी पलटन के पक्ष में।

- मोनू गोयत तीसरी बार टेकल कर लिए गए। संदीप नरवाल ने शानदार टेकल करके पुणेरी पलटन को 18-11 से आगे किया।

- पुणेरी पलटन का बेहतरीन टेकल। पलटन की टीम इस समय छह अंक की बढ़त पर है।

- मोनू गोयत ने किया शानदार दंगल, रवि को आउट करके स्टीलर्स की बढ़त कम की। हरियाणा 11-16 से पीछे।


- नितिन तोमर रेड पर, समय पूरा बिताया, लेकिन रेड के बजाय बोनस अंक हासिल किया। पुणेरी पलटन 16-10 से आगे।

- राजेश मोंडल ने आठवीं रेड में दो अंक हासिल किए। फैंस का जोश चरम पर। पुणेरी ने 15-9 की बढ़त बनाई।

- हरियाणा के टच प्वाइंट पर पुणे ने लिया रिव्यू, देखते हैं कि अंक किसे मिलेगा। विकास का गिरिश को टच हुआ या नहीं। रिव्यू का फैसला सुनाया, पुणेरी को हुआ नुकसान। दोनों टीमों का रिव्यू समाप्त

- हरियाणा स्टीलर्स मैच में पहली बार ऑलआउट, 13-7 के साथ पुणेरी पलटन का दबदबा जारी

- हरियाणा स्टीलर्स ऑलआउट से बची, 10-6 से आगे पुणेरी पलटन

- दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर जारी, 4-3 से आगे हरियाणा स्टीलर्स

- हरियाणा स्टीलर्स की शानदार शुरुआत, डिफेंस-रेड में जुटाए 1-1 प्वॉइंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed