{"_id":"687db021a46a2b7b82074562","slug":"professional-boxing-ukraine-usyk-becomes-heavyweight-champion-wins-title-by-knocking-out-dubois-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Professional Boxing: युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन के उसिक बने हैवीवेट चैंपियन, डुबोइस को नॉकआउट कर जीता खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Professional Boxing: युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन के उसिक बने हैवीवेट चैंपियन, डुबोइस को नॉकआउट कर जीता खिताब
Mon, 21 Jul 2025 08:42 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 21 Jul 2025 08:42 AM IST
सार
डुबोइस को नॉकआउट कर 38 वर्षीय ओलेक्जेंडर उसिक दूसरी बार बने विश्व विजेता। उन्होंने अब तक 24 फाइट की हैं और सभी जीतीं भी हैं।
विज्ञापन
उसिक
- फोटो : ANI
विस्तार
युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन के 38 वर्षीय पेशेवर मुक्केबाज ओलेक्जेंडर उसिक ने वेम्बली स्टेडियम में ब्रिटेन के डैनियल डुबोइस को पांचवें राउंड में नॉकआउट कर दोबारा निर्विवाद विश्व हैवीवेट चैंपियन का खिताब हासिल किया। उसिक ने डुबोइस को एक जोरदार बाएं हुक से हराया, जिससे वह विश्व मुक्केबाजी संघ, परिषद और संगठन के बेल्ट्स बरकरार रखने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ बेल्ट भी वापस जीतने में सफल रहे। उसिक ने पिछले साल फ्यूरी को दो बार हराकर निर्विवाद हैवीवेट चैंपियन का खिताब जीता था। एजेंसी
मोहम्मद अली के रिकॉर्ड की बराबरी
उसिक अब दो बार खिताब जीतने वाले लीजेंड मोहम्मद अली और फ्लोएड पैटरसन के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए। उसिक ने कहा, मैंने साढ़े तीन महीने तैयारी की और इस दौरान परिवार और अपनी पत्नी को नहीं देखा। मैं घर वापस जाना चाहता हूं। यूट्यूबर जैक पॉल ने उन्हें एमएमए फाइट का नियौता दिया है।
निशांत की लगातार तीसरी जीत
भारतीय पेशेवर मुक्केबाज निशांत देव ने अमेरिकी मुक्केबाज लक्वान इवांस को हराया। 24 वर्षीय निशांत ने मुकाबले के छठे राउंड में 1:58 मिनट पर टेक्निकल नॉकआउट से जीत हासिल की। यह उनकी लगातार तीसरी जीत रही। 2023 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता निशांत ने इवांस पर लगातार प्रहार किए, जिसके बाद रेफरी ने मुकाबला रोक दिया।