{"_id":"5dcc3f888ebc3e5b5a31dc7d","slug":"pro-wrestling-league-2019-might-get-cancel-due-to-agreement-issue-between-federation-and-organisers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती लीग के आयोजन पर संकट के बादल, कुश्ती संघ और आयोजनकर्ताओं के बीच हुआ मतभेद","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कुश्ती लीग के आयोजन पर संकट के बादल, कुश्ती संघ और आयोजनकर्ताओं के बीच हुआ मतभेद
Thu, 14 Nov 2019 05:30 AM IST
Rajeev Rai
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 14 Nov 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती
आईपीएल की तर्ज पर हर साल होने वाली प्रो कुश्ती लीग का आयोजन इस बार नहीं होना लगभग तय है। भारतीय कुश्ती संघ और आयोजनकर्ता प्रो स्पोर्टीफाई के बीच लीग को लेकर नोटिसों का आदान-प्रदान हो चुका है। कुश्ती संघ ने जहां आयोजनकर्ताओं से पहलवानों, रेफिरयों और कोचेज का टीडीएस नहीं दिए जाने पर जवाब मांगा है। वहीं आयोजनकर्ताओं ने कुश्ती संघ की ओर से प्रस्तावित कुश्ती दंगल को लेकर सवाल खड़े किए हैं। लीग दिसंबर माह में प्रस्तावित है और दोनों ही पक्षों की ओर से इसके आयोजन बात सिरे चढ़ती नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
प्रो कुश्ती लीग के पांचवें संस्करण के आयोजन को लेकर आयोजनकर्ताओं की ओर से कुश्ती संघ को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि कुश्ती संघ की ओर से कुश्ती दंगल के आयोजन को लेकर लीग के फ्रेंचाइजी और प्रायोजक रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिसकेचलते इस बार लीग का आयोजित होना संभव नहीं है। वहीं कुश्ती संघ ने जवाब में कहा है कि लीग तभी नहीं कराई जा सकती है जब पहलवान खेलने से इंकार कर दें। किसी भी पहलवान ने लीग में खेलने से इंकार नहीं किया है। वहीं कुश्ती संघ ने जवाब मांगा है कि पहलवानों, कोचेज, रेफरी को उनके वेतन से काटा गया टीडीएस अब तक नहीं दिया गया है। हालांकि आयोजनकर्ताओं ने टीडीएस दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
इन्हीं विवादों को लेकर कुश्ती लीग का आयोजन इस बार टलता नजर आ रहा है। यही पहली बार नहीं जब कुश्ती संघ और आयोजनकर्ताओं के बीच कुश्ती लीग के आयोजन को लेकर नोटिसों का आदान-प्रदान हुआ है। दूसरे संस्करण में भी देनदारियों को लेकर विवाद सिरे चढ़े थे, लेकिन इन्हें बाद में सुलझा लिया गया। इस बार स्थिति दूसरी है। दिसंबर में लीग नहीं हुई तो जनवरी में इसका आयोजन संभव नहीं है। फरवरी माह से ओलंपिक क्वालिफायर शुरू हो रहे हैं और कुश्ती संघ जनवरी में लीग नहीं करा सकती है।
विज्ञापन