फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pro Kabaddi League Live Streaming: Dabang Delhi vs Bengaluru bulls and UP Yodha vs Haryana Steelers

Pro Kabaddi League Live Streaming: पीकेएल में आज दिल्ली के सामने बेंगलुरू और हरियाणा के सामने होगी यूपी की टीम, जानें कहां और कब देखें Live Streaming

Wed, 12 Jan 2022 03:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 03:35 PM IST
सार

दिल्ली की टीम आज बेंगलुरू बुल्स का सामना करेगी। वहीं हरियाणा के सामने यूपी की चुनौती होगी। यूपी ने खराब शुरुआत के बाद बेहतरीन वापसी की है। जानिए आप ये दोनों मैच कहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
Pro Kabaddi League Live Streaming: Dabang Delhi vs Bengaluru bulls and UP Yodha vs Haryana Steelers
प्रो कबड्डी लीग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धा के बीच होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला दबंग दिल्ली और बेंगुलरु बुल्स के बीच खेला जाएगा। प्रो कबड्डी लीग की अंकतालिका में फिलहाल हरियाणा की टीम आठ मैचों में तीन जीत और चार हार के साथ नौवें स्थान पर है। वहीं उसका एक मैच ड्रॉ रहा है। हरियाणा के पास 20 अंक हैं। जबकि यूपी ने आठ में से दो मैच जीते हैं और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यूपी के दो मैच ड्रॉ रहे हैं। यूपी के पास भी 20 अंक हैं और यह टीम अंकतालिका में आठवें स्थान पर है। 
विज्ञापन


दबंग दिल्ली की बात करें तो अब यह टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आ चुकी है। दिल्ली के पास आठ मैचों में 32 अंक हैं। हाल ही में पटना ने उसे पीछे छोड़ा है। दिल्ली ने पांच मैच जीते हैं और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के दो मैच ड्रॉ रहे हैं। बेंगुलुरू की टीम आठ मैचों में 28 अंक के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरू ने भी पांच मैच जीते हैं, लेकिन उसे दो में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच ड्रॉ रहा है।
विज्ञापन


आज कितने मैच खेले जाएंगे?
आज दो मैच होने हैं। पहला मैच हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धा और दूसरा मुकाबला दबंग दिल्ली और बेंगुलरु बुल्स के बीच खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?
पहला मैच शाम साढ़े सात (7:30 PM) बजे शुरू होगा। दूसरा मैच रात साढ़े आठ (8.30 PM) बजे खेला जाएगा।

मुकाबलों का सीधा प्रसारण किस चैनल पर होगा?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस टूर्नामेंट का प्रसारण किया जा रहा है। स्टार स्पोर्ट्स पांच भाषाओं में इस मैच का प्रसारण करेगा। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तेलगू, तमिल और कन्नड़ भाषा में यह मैच देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

हरियाणा स्टीलर्स संभावित टीम: विकास कंडोला (कप्तान), रवि कुमार, सुरेंद्र नाडा, रोहित गुलिया, मीतू, जयदीप, मोहित।

यूपी योद्धा की संभावित टीम: प्रदीप नरवाल, सुरेंद्र गिल, रोहित तोमर, शुभम कुमार बलियान, आशु सिंह, सुमित, नितेश कुमार (कप्तान)।

दबंग दिल्ली की संभावित टीम: मंजीत छिल्लर, जीवा जुमर, जोगिंदर नरवाल, संदीप नरवाल, नवीन कुमार, विजय मलिक, आशु मलिक।

बेंगलुरु बुल्स की संभावित टीम: मोहित सेहरावत, अमन, सौरभ नंदल, मयूर जगन्नाथ, भरत नरेश, पवन सहरावत, चंद्रन रंजीत, अधिक जीबी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed