फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   pro kabaddi league 2018 patna pirates vs up yoddha live match updates

PATvUP: प्रदीप नरवाल के दम पर पटना पाइरेट्स की जीत, यूपी योद्धा को 43-37 से हराया

Sun, 14 Oct 2018 10:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018 patna pirates vs up yoddha live match updates
pro kabaddi

प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 में रविवार को पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धा को 43-37 से मात देकर सीजन में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सोनीपत के मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स में खेले गए इस मुकाबले में पटना पाइरेट्स शुरू से ही यूपी योद्धा पर हावी रही। मैच में श्रीकांत जाधव की सुपर-डुपर रेड से टीम को एक बार बढ़त बनाने का मौका जरूर मिला, लेकिन यूपी इस बढ़त को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रख पाई।

विज्ञापन


मैच का बेस्ट रेडर यूपी योद्धा के श्रीकांत जाधव को ही चुना गया। श्रीकांत ने 23 रेड में से 17 प्वॉइंट लेकर अपनी टीम को मैच में आखिरी लम्हे तक बनाए रखा। वहीं बेस्ट डिफेंडर जयदीप को चुना गया, जिन्होंने 6 टैकल में से कुल 3 टैकल प्वॉइंट हासिल किए।
विज्ञापन



यहां देखें मैच का लाइव अपडेट:

- दीपक नरवाल का सीजन में पहला सुपर-10, करियर के 200 रेड प्वॉइंट पूरे

- दूसरे हाफ में पहला बार आउट प्रदीप नरवाल, 38-33 से आगे पटना पाइरेट्स

- मैच के दौरान कोच के हस्तक्षेप से पटना पाइरेट्स को मिला ग्रीन कार्ड

- यूपी योद्धा ऑलआउट, 7 प्वॉइंट के अंतर से आगे पटना पाइरेट्स

- प्रदीप नरवाल का लगातार तीसरे मैच में सुपर-10, 31-27 से आगे पटना पाइरेट्स

- प्रदीप नरवाल की सुपर रेड से मैच में पटना की वापसी, 3 प्वॉइंट से पिछड़ी यूपी

- श्रीकांत जाधव की दूसरी तूफानी सुपर-डुपर रेड से लगा सुपर-10, मिले 4 प्वॉइंट, 24-24 से स्कोर बराबर

- दीपक नरवाल ने पटना के लिए लगाई मैच की दूसरी सुपर रेड, 18-23 से पीछे यूपी योद्धा

- दूसरे हाफ का खेल शुरू, 17-19 से पीछे यूपी योद्धा

- श्रीकांत जाधव की तूफानी रेड से यूपी को 3 प्वॉइंट

- पटना पाइरेट्स की मैच में धमाकेदार वापसी, डिफेंस के दम पर बनाई 3 प्वॉइंट की बढ़त, स्कोर 12-9

- जयदीप के सुपर टैकल से पटना को 2 प्वॉइंट्स की बढ़त, स्कोर 7-7 से बराबर

- यूपी योद्ध का एक और बेहतरीन डिफेंस, ऑलआउट के नजदीक पटना

- यूपी योद्धा की धमाकेदार शुरुआत, 3-1 से पीछे पटना पाइरेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed