{"_id":"5bc94f8bbdec2269a369a530","slug":"pro-kabaddi-league-2018-gujarat-fotunegiants-defeated-puneri-paltan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: गुजरात फार्च्यूनजायंट्स ने पुणेरी पलटन को 34-28 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: गुजरात फार्च्यूनजायंट्स ने पुणेरी पलटन को 34-28 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Oct 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी 2018 में गुरुवार रात खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान पुणेरी पलटन को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात फार्च्यूनजायंट्स ने 34-28 से हराया। पुणेरी पलटन के नितिन तोमर ने सबसे अधिक रेड अंक हासिल किए। उन्होंने 16 बार प्रयास करते हुए 13 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
गुजरात की तरफ से सचिन ने सबसे अधिक 9 पॉइंट हासिल किए। टैकल पॉइंट्स में गिरीश ने सबसे अधिक 6 अंक हासिल किए। गुजरात के लिए परवेश भैंसवाल ने सबसे अधिक 4 अंक जुटाने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
पुणेरी पलटन ने पहले टॉस जीता और कोर्ट का चयन किया। गुजरात के प्रपंजन ने पहला अंक हासिल कर मैच में स्कोर की शुरुआत की। इसके बाद दोनों टीमों की तरफ से जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया गया। स्कोर लगभग बराबर चलता रहा।
विज्ञापन
बराबरी पर चलता हुआ खेल पहले हाफ के आखिर में भी कड़ा रहा और स्कोर 15-15 रहा। पहले हाफ में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। मेजबान टीम के लिए नितिन तोमर अकेले ही प्रयास करते हुए नजर आए।
दूसरा हाफ शुरू होने के बाद गुजरात की टीम के अलग-अलग रेडरों ने अपना कार्य बखूबी करते हुए बढ़त पर ध्यान दिया और यह रणनीति कामयाब रही। अंत में पलटन के हाथ से मैच निकल गया और उन्हें 34-28 से हार का सामना करना पड़ा।