{"_id":"599491e84f1c1bbc1c8b45ab","slug":"pro-kabaddi-league-2017-match-31-gujarat-fortunegiants-vs-telugu-titans","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात ने घर में दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, तेलुगु टाइटन्स को दी करारी मात ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गुजरात ने घर में दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, तेलुगु टाइटन्स को दी करारी मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
गुजरात बनाम तेलुगु टाइटन्स
- फोटो : Prokabaddi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना पहला सीजन खेल रही गुजरात फॉर्च्यून जायन्ट्स का जीत का सिलसिला जारी है। गुजरात ने बुधवार को अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में तेलुगु टाइटन्स को मात देकर घर में लगातार पांचवीं और सीजन की छठी जीत दर्ज की। गुजरात ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और 29-19 के बड़े अंतर से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
गुजरात की टीम पूरे मैच में भारी रही। पहले हाफ में ही गुजरात ने 20-7 की एकतरफा बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन दूसरे हाफ में तेलुगु टाइटन्स हार से बचने के लिए पूरा जोर लगाया। दूसरे हाफ में टाइटन्स ने 13 और गुजरात ने केवल 9 अंक बनाए। लेकिन पहले हाफ का 13 अंकों का अंतर भारी पड़ गया और गुजरात ने मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
टोरे।
गुजरात ने रेड में 17 और टाइटन्स ने 12 अंक बटोरे। गुजरात का डिफेंस भी ईरानी डिफेंडर्स की वजह से मजबूत रहा और तेलुगु टाइटन्स के 5 के मुकाबले 9 अंक बटोरे। गुजरात ने एक बार टाइटन्स को ऑल आउट कर 2 अंक भी बटोरे। वहीं गुजरात को अतिरिक्त अंक के रूप में 1 और टाइटन्स को 2 अंक हासिल हुए।
विज्ञापन
गुजरात की ओर से सबसे सफल रेडर सचिन रहे सचिन ने करियर का पहला सुपर टेन बनाया। ईरानी डिफेंडर अबोजार मिघानी ने 4 अंक बटोरे। टाइटन्स की ओर से सबसे ज्यादा अंक विनोथ कुमार 4 अंक रेड में ब
इस जीत के साथ अंक तालिका में गुजरात 8 मैच में 6 जीत के साथ पहले पायदान पर और अधिक मजबूती के साथ काबिज हो गई है। उसके खाते में 33 अंक हो गए हैं।