{"_id":"5d9e1d1b8ebc3e0157422e00","slug":"pro-kabaddi-2019-bengal-warriors-vs-tamil-thalaivas-and-telugu-titans-vs-up-yoddha-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2019: तमिल थलाइवाज को हराकर टॉप पर पहुंचा बंगाल, टाइटंस ने दर्ज की जीत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2019: तमिल थलाइवाज को हराकर टॉप पर पहुंचा बंगाल, टाइटंस ने दर्ज की जीत
Wed, 09 Oct 2019 11:17 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
प्रो कबड्डी 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकेश हेगड़े (छह अंक), मोहम्मद नबीबख्श (सात अंक) और रिंकू नरवाल (पांच अंक) के शानदार खेल के दम पर बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले में बुधवार को तमिल थलाइवाज को 33-29 से मात दी। इस जीत के साथ ही बंगाल वारियर्स की टीम 83 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। राहुल चौधरी ने थलाइवाज के लिए सात अंक बनाए लेकिन टीम को एक और हार से नहीं बचा सके।
विज्ञापन
तमिल थलाइवाज की टीम ने 22 मैचों में 37 अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे 12वें स्थान के साथ अपने अभियान को खत्म किया। बड़े खिलाड़ियों से भरी चेन्नई की यह टीम पूरे सत्र में सिर्फ चार मैचों में जीत हासिल कर पाई। वहीं, दूसरे मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने यूपी योद्धा को 41-36 से हरा दिया।
विज्ञापन