{"_id":"5d546d538ebc3e6cd710efe2","slug":"pro-kabaddi-2019-bengal-warriors-vs-gujarat-fortunegiants-haryana-steelers-vs-u-p-yoddha-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2019: हरियाणा से हारे यूपी के योद्धा, तो बंगाल ने रोमांचक मैच में गुजरात को पटका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2019: हरियाणा से हारे यूपी के योद्धा, तो बंगाल ने रोमांचक मैच में गुजरात को पटका
Thu, 15 Aug 2019 01:51 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्रो कबड्डी 2019
- फोटो : social media
प्रो कबड्डी 2019 के 41वें मुकाबले में बुधवार को बंगाल वॉरियर्स ने गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स पर शानदार जीत दर्ज की। अहमदाबाद के एका एरेना में खेले गए इस मुकाबले में बंगाल ने गुजरात को रोमांचक अंदाज में 28-26 से हरा दिया। इस सीजन में बंगाल की सात मैचों में यह चौथी जीत है और अब वह अंकतालिका में 25 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
वहीं, गुजरात की यह लगातार 5वीं हार है। गुजरात की टीम को अभी भी अपने होम लेग में पहली जीत की तलाश है। बंगाल के लिए के प्रपंजन ने 8 और मनिंदर सिंह ने 5 अंक लिए। टीम पहले हाफ में 5 अंकों की बढ़त के साथ 17-12 से आगे थी।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरे हाफ में 37वें मिनट में मुकाबला 26-26 से बराबरी पर रहने के बाद बंगाल ने लगातार 2 अंक लेकर 28-26 से मैच अपने नाम कर लिया। बंगाल को रेड से 16, टैकल से 7, ऑलआउट से दो और दो अतिरिक्त अंक मिले। गुजरात को रेड से 15 और टैकल से 11 अंक हासिल हुए।
विज्ञापन
हरियाणा ने यूपी योद्धा को 36-33 से हराया
हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सात में बुधवार को यूपी योद्धा को रोमांचक मुकाबले में 36-33 से पराजित किया। हरियाणा की यह सात मैचों में चौथी जीत है और वह 21 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं यूपी योद्धा की यह आठ मैचों में चौथी हार है और वह 17 अंकों के साथ नौवें नंबर पर है।