{"_id":"611b893d8ebc3e42dc2ad29d","slug":"prime-minister-narendra-modi-encouraged-wrestler-vinesh-phogat-during-tokyo-olympians-meeting-said-do-not-get-bogged-down-by-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौसलाअफजाई: हताश विनेश फोगाट से पीएम मोदी ने की मुलाकात, बोले- हार को मन में बसने न दो","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हौसलाअफजाई: हताश विनेश फोगाट से पीएम मोदी ने की मुलाकात, बोले- हार को मन में बसने न दो
Tue, 17 Aug 2021 03:32 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Tue, 17 Aug 2021 03:32 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने आवास पर टोक्यो ओलंपियन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिला पहलवान विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने विनेश से कहा कि हार को मन में बसने न दो।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेसलर विनेश फोगाट से बात करते हुए
- फोटो : twitter@ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने आवास पर टोक्यो ओलंपियन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिला पहलवान विनेश फोगाट से खास बातचीत की। हाल ही में भारतीय कुश्ती संघ ने विनेश को अनुशासनहीनता के मामले में अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
मीडिया खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा था कि टोक्यो ओलंपिक में हार के बाद विनेश किसी से मुलाकात नहीं करेंगी। किसी से नहीं मिलने की खबर को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने विनेश से कहा, वह उनके कौशल के ही प्रेमी नहीं थे, बल्कि कुश्ती में उनके परिवार के योगदान का भी सम्मान करते थे। पीएम मोदी ने इस दौरान विनेश से कहा, आत्म-क्रोध और निराशा ऐसी दो चीजें हैं जिनसे बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने विनेश से आगे कहा, जीत को सर पर चढ़ने न दो, हार को मन में बसने न दो। प्रधानमंत्री ने विनेश से यह शब्द ऐसे वक्त में कहे हैं जब विनेश को भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है जिसके अध्यक्ष बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह हैं।
विज्ञापन
विनेश पर भारतीय दल से दूर रहने और साथ में ट्रेनिंग नहीं करने के अलावा आधिकारिक टीम की जर्सी नहीं पहनने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं विनेश तीन में दो दो आरोपों का खंडन कर चुकी हैं और उन्होंने खुद माना कि आधिकारिक जर्सी नहीं पहनना उनकी गलती थी।
बीते सप्ताह भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा निलंबित किए जाने के विनेश ने कहा था कि टोक्यो ओलंपिक में 53 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अपनी हार के बाद वह टूट गई थीं।