फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   president ramnath kovind awarded national sports awards to sportsperson on national sports day

दीपा मलिक समेत 32 खिलाड़ियों को मिला खेल पुरस्कार, राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मानित

Thu, 29 Aug 2019 05:38 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 29 Aug 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
president ramnath kovind awarded national sports awards to sportsperson on national sports day
दीपा मलिक - फोटो : ANI

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया।

विज्ञापन


इस दौरान रियो पैरालंपिक की पदक विजेता पैरा एथलीट दीपा मलिक को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। दीपा के अलावा यह पुरस्कार जकार्ता एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग को भी मिला है, लेकिन अगले माह होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों के चलते वह इस समारोह का हिस्सा नहीं थे।
विज्ञापन


इस पुरस्कार सम्मान समारोह में कई खिलाड़ी अगले माह होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों के चलते वह इस समारोह का हिस्सा नहीं थे। वह विश्व चैंपियनशिप के बाद खेल मंत्री किरण रिजिजू के हाथों यह सम्मान ग्रहण करेंगे। कुल मिलाकर इस पुरस्कार सम्मान समारोह ने छह खिलाड़ी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से सेवानिवृत्त जज मुकंदकम शर्मा की अगुआई वाली 12 सदस्यीय कमेटी ने खेल रत्न के लिए दो, अर्जुन अवॉर्ड के लिए 19, द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए छह, ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन किया था। 

इन्हें मिला अर्जुन अवॉर्ड

  • मोहम्मद अनस (एथलेटिक्स)
  • एस भास्करन (बॉडी बिल्डिंग)
  • सोनिया लाठर (बॉक्सिंग)
  • चिंगलेनसना सिंह (हॉकी)
  • अजय ठाकुर (कबड्डी)
  • गौरव गिल (मोटर स्पोर्ट्स)
  • प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन)
  • हरमीत देसाई (टेबल टेनिस)
  • पूजा ढांडा (कुश्ती)
  • फुआद मिर्जा (घुड़सवारी)
  • गुरप्रीत सिंह संधू (फुटबॉल)
  • पूनम यादव (क्रिकेट)
  • स्वप्ना बर्मन (एथलेटिक्स)
  • बी साई प्रणीत (बैडमिंटन)
  • सिमरन सिंह शेरगिल (पोलो)

द्रोणाचार्य अवॉर्ड

  • विमल कुमार (बैडमिंटन)
  • संदीप गुप्ता (टेबल टेनिस)


द्रोणाचार्य लाइफ टाइम

  • मेर्जबान पटेल (हॉकी)
  • रामबीर सिंह (कबड्डी)
  • संजय भारद्वाज (क्रिकेट)

ध्यानचंद अवॉर्ड

  • मैन्युअल फ्रेडरिक्स (हॉकी)
  • अरुप बसाक (टेबल टेनिस)
  • मनोज कुमार (कुश्ती)
  • नितिन कीर्तिने (लॉन टेनिस)
  • सी लालरेमसांगा (तीरंदाजी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed