{"_id":"5ede3cfbc00200659f7f61d0","slug":"preparations-for-top-10-finish-at-2028-olympics-have-started-says-kiren-rijiju","type":"story","status":"publish","title_hn":"2028 ओलंपिक को लेकर खेल मंत्री रिजिजू ने कहा- भारत टॉप-10 में आएगा, हमारी तैयारी शुरू","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
2028 ओलंपिक को लेकर खेल मंत्री रिजिजू ने कहा- भारत टॉप-10 में आएगा, हमारी तैयारी शुरू
Mon, 08 Jun 2020 08:37 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 08 Jun 2020 08:37 PM IST
सार
- मिशन 2028 के लिए तैयार की गई वन स्टेट, वन गेम्स योजना
- इसके लिए 14 खेल चुने गए हैं, राज्यों को ये खेल गोद दिए गए हैं
- राज्यों पर ही इनके खिलाड़ियों को तैयार करने की जिम्मेदारी होगी
- हरियाणा समेत 5 राज्य ओलंपिक के लिए बॉक्सर तैयार करेंगे
- दिल्ली समेत 3 राज्यों ने पहलवानों को तैयार करने की जिमेदारी ली
- मप्र अकेला राज्य होगा, जो निशानेबाज तैयार करेगा
विज्ञापन
किरेन रिजिजू
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने विश्वास जताया कि 2028 ओलंपिक के शीर्ष-10 देशों में भारत का नाम शुमार होगा। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान रिजिजू ने कहा कि वे सिर्फ बोल नहीं रहे हैं, बल्कि इस दिशा में तैयारियां शुरू भी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
खेल मंत्री के मुताबिक, ‘2024 के ओलंपिक खेल तो हमारे मिड टर्म गोल का हिस्सा है। हमारा मुख्य लक्ष्य 2028 ओलंपिक है। मैं जब खेल मंत्री बना तो हमारे पास सीमित संभावना थी। मेडल जीतने वाले संभावितों की संख्या कम थी। 2024 में हमारे पास ऐसी टीम होगी, जो पहले से ज्यादा मेडल लाएगी, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि 2028 में हम टॉप-10 में आएंगे और इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।'
विज्ञापन
बकौल रिजिजू, 'जूनियर एथलीट्स भविष्य के चैंपियंस हैं, उन्हें ध्यान में रखकर ही खेलो की योजना बनाई जा रही है। वर्ल्ड चैंपियन तैयार करने के लिए चार से आठ साल का वक्त लगता है और इसकी शुरुआत हो चुकी है लॉकडाउन के दौरान भी सरकार जूनियर एथलीट्स का खास ध्यान रखा है। उनका एक भी रुपया बकाया नहीं रखा है।’
विज्ञापन
खेल मंत्रालय ने जिन 14 खेलों को वन स्टेट और वन गेम्स के तहत शामिल किया है, उसमें भारत ने अब तक कुल 24 मेडल जीते हैं। हॉकी में भारत ने अब तक 8 स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीत चुका है जबकि कुश्ती में कुल चार पदक जीते हैं, इसमें एक रजत और तीन कांसे शामिल हैं।