फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Premier League Manchester City on top after beating Brighton 0-3 at home now one point ahead of Liverpool

Premier League: ब्राइटन को घर में 0-3 से हराकर शीर्ष पर पहुंची मैनचेस्टर सिटी, लिवरपूल से अब एक अंक आगे

Thu, 21 Apr 2022 10:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 21 Apr 2022 10:41 PM IST
सार

प्रीमियर लीग में दूसरे हाफ में तीन महत्वपूर्ण गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने ब्राइटन को उनके ही घर में 3-0 से करारी शिकस्त देने के बाद वापस शीर्ष पर पहुंच गई। एक दिन पहले लिवरपूल ने मैनचेस्टर को 4-0 से मात दी थी, जिससे वह दूसरे स्थान पर आ गए थे।

विज्ञापन
Premier League Manchester City on top after beating Brighton 0-3 at home  now one point ahead of Liverpool
गोल करने के बाद मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रीमियर लीग में दूसरे हाफ में तीन महत्वपूर्ण गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने ब्राइटन को उनके ही घर में 3-0 से करारी शिकस्त देने के बाद वापस शीर्ष पर पहुंच गई। एक दिन पहले लिवरपूल ने मैनचेस्टर को 4-0 से मात दी थी, जिससे वह दूसरे स्थान पर आ गए थे।
विज्ञापन


लिवरपूल से हार के बाद सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला ने टीम में 6 बदलाव किए थे। केविन डि ब्रूइन और ऐडरर्सन की टीम में वापसी हुई। इस बदलाव का फायदा भी दिखा जब डि ब्रूइन के शानदार पास की बदौलत रियाद महरेज ने 53वें मिनट में गोलकर टीम के लिए पहला गोल किया।
विज्ञापन


इससे पहले मैच के पहले हाफ में सिटी के खिलाड़ियों ने दबाव बनाना शुरू किया लेकिन वह मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सके। हालांकि, ब्राइटन ने कई जगह शानदार बचाव भी किए। मैच के 65वें मिनट में महरेज के कॉर्नर से मिले पास की बदौलत फिल फोडेन ने गोलकर टीम को दूसरी बढ़त दिलाई। डि ब्रूइन ने 82वें मिनट टीम को बढ़त दिलाने के लिए एक और मौका बनाया जब उनके शॉट पर बर्नाडो सिल्वा ने गेंद को कवर करके टीम के लिए तीसरा गोलकर जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed