{"_id":"60ef19ccc57b035e71080d46","slug":"powerlifters-jaideep-khatun-qualify-for-tokyo-paralympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो पैरालम्पिक: पावरलिफ्टर जयदीप और खातून क्वालीफाई, बोले- सपना सच होने जैसा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो पैरालम्पिक: पावरलिफ्टर जयदीप और खातून क्वालीफाई, बोले- सपना सच होने जैसा
Wed, 14 Jul 2021 10:38 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:38 PM IST
सार
विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग ने कुमार (पुरुषों का 65 किलो) और खातून (महिलाओं का 50 किलोवर्ग) को कोटा दिया है। खातून ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और 2018 एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
Sakina Khatun
- फोटो : File PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पावरलिफ्टर जयदीप कुमार और सकीना खातून ने टोक्यो पैरालम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है क्योंकि खेल की वैश्विक ईकाई ने हर देश को द्विपक्षीय कोटा स्थान दिए हैं। विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग ने कुमार (पुरुषों का 65 किलो) और खातून (महिलाओं का 50 किलोवर्ग) को कोटा दिया है।
विज्ञापन
खातून ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और 2018 एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीता था। यह कोटा भारत के लिए राहत लेकर आया है क्योंकि देश की पावरलिफ्टिंग टीम पिछले महीने दुबई में यात्रा प्रतिबंधों के कारण विश्व कप नहीं खेल सकी थी। पैरालम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला पावरलिफ्टर खातून ने कहा, 'यह सपना सच होने जैसा है। मैं पिछले दो साल से इसके लिए मेहनत कर रही थी। अब पदक जीतने का पूरा प्रयास करूंगी।'
विज्ञापन
जयदीप ने कहा, 'दुबई में आखिरी क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाने के कारण पता नहीं था कि पैरालम्पिक खेल सकेंगे या नहीं। अब राहत मिली है और उम्मीद है कि हम पदक जीतेंगे।' टोक्यो पैरालम्पिक 24 अगस्त से पांच सितंबर के बीच खेले जाएंगे।
विज्ञापन