फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ports Ministry will help IOA and sports associations through electronic transfers

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए खेल मंत्रालय का नया 'फॉर्मूला', नहीं होगी वित्तीय हेरा-फेरी

Tue, 13 Mar 2018 10:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
ports Ministry will help IOA and sports associations through electronic transfers
indian olympic association

खेल मंत्रालने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन और खेल संघों के कैश लेन-देन पर रोक लगा दी है। मंत्रालय ने यह कदम भ्रष्टाचार की लगातार आ रही शिकायतों के चलते उठाया है। मंत्रालय की ओर से यह आदेश आईओए और खेल संघों को की जाने वाली आर्थिक मदद की राशि पर जारी किया गया है।

विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर के जरिए करने को कहा गया है। इससे न सिर्फ पारदर्शिता आएगी बल्कि मंत्रालय के पास रही शिकायतों में भी कमी होगी। यही नहीं आदेश में यह भी कहा है कि आईओए और खेल संघ मंत्रालय की ओर से जारी राशि को किसी भी राज्य संघ के पदाधिकारी के अकाउंट में सीधे तौर पर नहीं जारी करेंगे।
विज्ञापन


खेल संघों को निर्देश दिए गए हैं कि उनकी ओर से की जाने वाली आर्थिक मदद की छानबीन खुद मंत्रालय, ऑडिट एजेंसी या अन्य जांच एजेंसियां कर सकती हैं। ऐसे में खेल संघों और आईओए को अपनी संपत्ति और एसेट्स का रजिस्टर भी तैयार करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ports Ministry will help IOA and sports associations through electronic transfers
भारतीय ओलंपिक संघ

मंत्रालय ने यहां तक कहा है कि इस संबंध में खेल संघों और आईओए को कई बार पारदर्शिता बरतने को कहा  है। बावजूद इसके कई खेल संघ कैश लेन-देने जैसे कार्यों को कर रहे हैं। इससे कुछ खेल संघों और उनकी संबंधित यूनिटों के बीच विवादों के मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने आदेश में दावा किया है कि इस प्रक्रिया को लागू करने से देश में खेल संस्कृति बनेगी। मंत्रालय खेल संघों और आईओए की टूर्नामेंटों को कराने के अलावा खिलाड़िय़ों की तैयारियों के लिए बड़ी आर्थिक मदद करता है। यह मदद खेल संघ अपनी राज्य यूनिटों, वेंडर्स और सर्विस प्रोवाइडरों को जारी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed