फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PoojaGehlot Enters Semi-Final of U23 World Wrestling Championships

पूजा गहलोत अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं

Fri, 01 Nov 2019 08:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 01 Nov 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
PoojaGehlot Enters Semi-Final of U23 World Wrestling Championships
पूजा गहलोत - फोटो : ट्विटर

पूजा गहलोत (53 किग्रा) ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। पूजा ने 2-4 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जूनियर यूरोपियन चैंपियन तुर्की की जेनेप येतगिल को 8-4 से हराया। अब वह शुक्रवार को फाइनल में जापान की हारूनो ओकुनो से भिड़ेंगी।

विज्ञापन


किसी भी भारतीय ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप के पिछले तीन चरण में कोई स्वर्ण पदक नहीं जीता है। रविंदर ने बुधवार को किर्गिस्तान के उलुकबेक जोल्डाशबेकोव से 61 किग्रा फाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष किया था।
विज्ञापन


पूजा ने क्वालीफाइंग चरण से ही अच्छी शुरूआत की जिसमें उन्होंने रूस की कैटरीना वर्बिना को 8-3 से मात दी। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने 8-0 की शानदार जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ज्योति (50 किग्रा) ने भी कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


57 किग्रा में पिंकी रानी ने भी एकतरफा मुकाबले में अमेरिका की अरियन गेरालिन कारपियो को 5-0 से हराकर क्वार्टर में प्रवेश किया। हालांकि वह अंतिम आठ में हनाह फे टेलर से 1-2 से हारकर बाहर हो गयीं। अन्य भारतीय एक भी दौर नहीं जीत सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed