फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pooja Jatyan wins silver and created history in recurve individual event at World Archery Para Championships

World Archery Para Championships: पैरा तीरंदाज पूजा जातयान ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय

Mon, 28 Feb 2022 12:40 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 28 Feb 2022 12:40 AM IST
सार

भारतीय पैरा तीरंदाज पूजा जातयान ने पैरा विश्व चैंपियनशिप के व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। पूजा यहां स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं लेकिन वह विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। पूजा को फाइनल में इटली की पैट्रिली विंसेंजा से हार का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Pooja Jatyan wins silver and created history in recurve individual event at World Archery Para Championships
पूजा जातयान - फोटो : twitter@Media_SAI

विस्तार

भारतीय पैरा तीरंदाज पूजा जातयान ने पैरा विश्व चैंपियनशिप के व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। पूजा यहां स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं लेकिन वह विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। पूजा को फाइनल में इटली की पैट्रिली विंसेंजा से हार का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


24 वर्षीय इस पैरा तीरंदाज की निगाहें सीनियर स्तर पर पहली महिला तीरंदाज विश्व चैंपियन बनने पर लगी थीं लेकिन गुरुग्राम की यह खिलाड़ी फाइनल में टोक्यो पैरालंपिक रजत पदक विजेता की चुनौती पार नहीं कर सकी और 3-7 (24-24, 23-21, 26-28, 24-26, 25-27) से हार गयीं। उन्होंने ब्रिटेन की हेजल चेस्टी से 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 6-2 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने इस तरह विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अभियान दो रजत पदक से समाप्त किया। पूजा और उनके ही समान नाम की सीनियर साथी पूजा खन्ना टीम कांस्य पदक के लिए मंगोलिया की प्रतिद्वंद्वियों के सामने थीं लेकिन उन्हें 1-5 से हार का सामना करना पड़ा।


श्याम सुंदर स्वामी और ज्योति बालियान की कम्पाउंड मिश्रित जोड़ी ने इससे पहले रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था जो देश का विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप में पहला पदक भी था। चौथी वरीय के तौर पर क्वालीफाई करने वाली पूजा ने अपना अभियान पूजा खन्ना को 7-1 से हराकर शुरू किया था।क्वार्टरफाइनल में उन्हें श्वेतलाना बारांतसेवा से कड़ी चुनौती मिली लेकिन वह 6-4 से जीत दर्ज करने में सफल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed