फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pooja Dhanda wins a bronze medal for India in World Wrestling Championship 2018

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: पूजा ढांडा ने जीता कांस्य पदक, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय महिला

Thu, 25 Oct 2018 11:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pooja Dhanda wins a bronze medal for India in World Wrestling Championship 2018
Pooja Dhanda

बुडापेस्ट में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवान पूजा ढांडा ने गुरुवार को कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया। हरियाणा की रहने वाली 24 वर्षीय पूजा ने 57 किग्रा भारवर्ग में नॉर्वे के महिला पहलवान ग्रेस बुलन को 10-7 से हराया।

विज्ञापन


बता दें कि 6 साल बाद फ्रीस्टाइल में मेडल जीतने वाली पूजा पहली भारतीय महिला बनी। वहीं, पूजा विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली चौथी महिला पहलवान बन गई हैं। इससे पहले साल 2006 में अल्का तोमर, 2012 में गीता और बबीता पोघाट ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसके पहले मुकाबले में पूजा ने 57 किग्रा वर्ग में अजरबेजान की अलयोना कोलेसनिल को आसानी से 8-4 से मात दी थी। भारत का इस चैंपियनशिप में यह दूसरा पदक है। इससे पहले बजरंग पुनिया ने पुरुष फ्रीस्टाइल के 65 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रितु-साक्षी ने किया निराश

Pooja Dhanda wins a bronze medal for India in World Wrestling Championship 2018
ritu malik

दूसरी तरफ रितु फोगाट ने 50 किग्रा वर्ग में यूक्रेन की ओकसाना लिवच ने रितु को 10-5 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर पदक अपने नाम कर लिया। इससे पहले रितु ने रेपचेज में रोमानिया की एमिलीया एलीना को मात देकर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बनाई थी।

वहीं, 62 किग्रा में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने रेपचेज राउंड में गुरुवार को हंगरी की मरियाना सास्तिन को कड़ी चुनौती दी, लेकिन भारतीय पहलवान को नजदीकी मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि साक्षी को 62 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में दो बार की विश्व चैम्पियन जापान की युकाको क्वाई से 2-16 से करारी मात खानी पड़ी। हालांकि, युकाको के फाइनल में पहुंचने से साक्षी को रेपचेज में पहुंचने का मौका मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed