{"_id":"5f6931228ebc3e73393bfef0","slug":"pm-narendra-modi-to-meet-fitness-enthusiasts-on-24th-virat-kohli-will-also-be-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिटनेस के दीवानों से 24 को रूबरू होंगे पीएम, विराट कोहली भी होंगे शामिल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
फिटनेस के दीवानों से 24 को रूबरू होंगे पीएम, विराट कोहली भी होंगे शामिल
Tue, 22 Sep 2020 04:32 AM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 22 Sep 2020 04:32 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter@ pm modi
फिट इंडिया की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को देश के फिटनेस दीवानों से रूबरू होंगे। प्रधानमंत्री देशभर के फिटनेस के दीवानों से वर्चुअल बातचीत करेंगे। फिटनेस के प्रति जागरूक रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म स्टार मिलिंद सोमन पीएम के साथ बातचीत करने वालों में प्रमुख होंगे।
विज्ञापन
बातचीत में पीएम कोरोना के दौर में फिटनेस के महत्व के बारे में तो बताएंगे साथ में ही इन दिग्गजों से फिटनेस के प्रति उनके जुनून के अनुभवों को बारे में भी बात करेंगे।
विज्ञापन