फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PM narendra modi connect with indian sportsperson appeal to create awareness on covid19

कोरोना से निपटने को पीएम ने दिया पांच सूत्रीय मंत्र, कहा- खिलाड़ी जलाएं जागरुकता की अलख

Sat, 04 Apr 2020 07:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 04 Apr 2020 07:31 AM IST
विज्ञापन
PM narendra modi connect with indian sportsperson appeal to create awareness on covid19
नरेंद्र मोदी - फोटो : MIB Hindi twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के नामी-गिरामी खिलाड़ियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए संवाद में कोरोना वायरस से निपटने के पांच सूत्रीय मंत्र दिए हैं। पीएम ने कहा है कि संकल्प, संयम, सकारात्मकता, सम्मान और सहयोग पांच ऐसे मंत्र हैं, जिनके बल पर कोरोना वायरस की महामारी से निपटा जा सकता है।

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली, युवराज सिंह, पीवी सिंधू, हिमा दास, समेत 40 से अधिक खिलाड़ियों से रूबरू प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों ने राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। अब उन्हें देश का मनोबल बढ़ाने और सकारात्मकता का माहौल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। खिलाड़ियों ने भी पीएम को भरोसा दिलाते हुए संकल्प लिया है कि वे कोरोना के खिलाफ सकारात्मकता और सामाजिक दूरी को बनाए रखने के संदेश का प्रचार-प्रसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सूत्रीय मंत्र का खिलाड़ी करेंगे प्रचार

देश के नामी खिलाड़ी पीएम की ओर से  दिए गए इस पांच सूत्रीय मंत्र का अपने संदेशों के जरिए कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रचार करेंगे। पीएम ने खिलाडिय़ों से कहा कि उन्हें अपने संदेश में इन पांच बिंदुओं को शामिल करना है। महामारी से लडने केलिए संकल्प, समाजिक दूरी बनाए रखने का पालन करने के लिए संयम, निरंतर सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए सकारात्मकता, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहने वाले चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ और पुलिस कर्मियों के प्रति आदर जताने केलिए सम्मान और अंत में पीएम केयर फंड में इस महामारी से लडने को आर्थिक योगदान के रूप में किया गया सहयोग।

मानवता का दुश्मन है कोविड-19

पीएम ने खिलाड़ियों से कहा कि कोविड-19 पूरी मानवता का दुश्मन है। वर्तमान स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस महामारी के चलते दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार ओलंपिक खेलों को स्थगित किया गया। कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों समेत विंबलडन, आईपीएल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को बदलना पड़ा। पीएम ने खिलाड़ियों से कहा कि यह अत्यंत आवश्यक है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की विजय हो। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी इस लड़ाई में सक्रियतापूर्ण भूमिका निभाएंगे।

खिलाड़ियों ने बताया लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं

सचिन, सौरव, हिमा दास, विराट कोहली, अजय ठाकुर, युवराज सिंह, मीराबाई चानू, रानी रामपाल, शरद कुमार जैसे खिलाड़ियों ने पीएम को लॉक डाउन के दौरान अपने अनुभवों के बारे में बताया। सचिन ने कहा वह परिवार पुरानी यादों को खंगाल रहे हैं। विराट ने कहा कि लॉकडाउन से ही इस महामारी से निपटा जा सकता है। हिमा दास ने कहा कि 95 प्रतिशत लॉकडाउन सफल रहा है, लेकिन पांच प्रतिशत लोग इसे तोडने में लगे हैं। मीराबाई ने बताया कि वह किस तरह कमरे में ही एक्सरसाइज कर रही हैं। अंत में उन्होंने मणिपुरी भाषा में सामाजिक दूरी बनाए रखने का संदेश दिया, जिसे पीएम ने सराहा।

सभी खिलाड़ियों से नहीं हो पाई बात

पीएम से बातचीत में पहले 40 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। बाद में इसमें सचिन, युवराज, सौरव, विराट जैसे नामी क्रिकेटरों को जोड़ा गया। हालांकि पीएम से सभी खिलाड़ियों को बातचीत का मौका नहीं मिल सका। सिर्फ कुछ ही खिलाड़ी बात कर सके। मनु भाकर की मां सुमेधा ने खुलासा किया कि उनकी बेटी ने पीएम से कुछ प्रश्न पूछने थे, लेकिन उसे मौका ही नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed