फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PM Modi will inaugurate the National Games to be held in Goa in October, PT Usha holds a meeting

National Games: गोवा में अक्तूबर में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, पीटी उषा ने की बैठक

Thu, 27 Apr 2023 12:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Apr 2023 12:13 AM IST
सार

खेलों का उद्घाटन समारोह दक्षिण गोवा के फतोर्डा में स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। आईओए प्रमुख उषा ने कहा कि गोवा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है।

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate the National Games to be held in Goa in October, PT Usha holds a meeting
नेशनल गेम्स 2022 की ओपनिंग सेरेमनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि राज्य में अक्तूबर 2023 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सावंत इन खेलों की तैयारियों के संबंध में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा के साथ बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


गोवा के खेल मंत्री गोविंद गौड़े ने भी बैठक में हिस्सा लिया। सावंत ने कहा, ‘राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह 23 या 24 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। यह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर निर्भर करेगा।’ उन्होंने इसके साथ ही बताया कि खेल 10 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


खेलों का उद्घाटन समारोह दक्षिण गोवा के फतोर्डा में स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। आईओए प्रमुख उषा ने कहा कि गोवा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है। खेल मंत्री गौड़े ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए कुल 38 खेलों की पहचान की गई है तथा सभी मैच स्थल तैयार हैं। उन्होंने बताया कि आईओए की तकनीकी टीम ने स्थलों का निरीक्षण किया और एक अन्य टीम 27 अप्रैल को राज्य का दौरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed