{"_id":"66f4dc1f4c9cea596a05ebe6","slug":"pm-modi-enjoys-praggnanandhaa-vs-arjun-erigaisi-bullet-chess-clash-watch-video-chess-olympiad-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रज्ञानंद vs अर्जुन एरिगेसी, जब प्रधानमंत्री मोदी के सामने भिड़े दो महारथी; चेस चैंपियंस से मिले पीएम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
VIDEO: प्रज्ञानंद vs अर्जुन एरिगेसी, जब प्रधानमंत्री मोदी के सामने भिड़े दो महारथी; चेस चैंपियंस से मिले पीएम
Thu, 26 Sep 2024 09:29 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 26 Sep 2024 09:29 AM IST
सार
प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर प्रज्ञानंद और अर्जुन का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह शतरंज खेल रहे हैं।
विज्ञापन
प्रज्ञानंद और एरिगेसी के बीच मुकाबले का आनंद लेते पीएम मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आवास पर भारत की 45वीं शतरंज ओलंपियाड विजेता टीम के दो सदस्यों आर प्रज्ञानंद और अर्जुन एरिगेसी के बीच शतरंज के खेल का आनंद लिया। हाल ही में हुए शतरंज ओलंपियाड में भारत की पुरुष और महिला टीमों ने अपने-अपने वर्गों में पहली बार स्वर्ण पदक हासिल करके इतिहास रच दिया था। भारत ऐसा सिर्फ तीसरा देश बना, जिसने चेस ओलंपियाड में पुरुष और महिला टीम स्पर्धाओं में एकसाथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के बाद पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) शतरंज ओलंपियाड में सफलता का जश्न मनाने के लिए बुधवार को अपने आवास पर भारतीय पुरुष और महिला शतरंज टीमों से मुलाकात की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर प्रज्ञानंद और अर्जुन का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह शतरंज खेल रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा है, 'दो ग्रैंडमास्टर्स के बीच बुलेट शतरंज। अविश्वसनीय! भारत का शतरंज का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।' चेस ओलंपियाड में पुरुषों की प्रतियोगिता में संयुक्त राज्य अमेरिका ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि उज्बेकिस्तान ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की प्रतियोगिता में कजाखस्तान ने रजत पदक अपने नाम किया, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका ने कांस्य पदक जीता।
Bullet Chess Showdown! ♟️@rpraggnachess vs @ArjunErigaisi – Who wins?https://t.co/Ov52o4mogW pic.twitter.com/DIPl4yOpXJ
— narendramodi_in (@narendramodi_in) September 25, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
टूर्नामेंट के अंतिम दौर में भारतीय पुरुष टीम, जिसमें डी गुकेश, आर प्रज्ञानंद, अर्जुन एरिगेसी, विदित गुजराती और पेंताला हरिकृष्णा शामिल थे, ने स्लोवेनिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता। गुकेश और अर्जुन की जीत ने भारत को 2-0 की बढ़त दिलाते हुए स्वर्ण पदक दिलवाया। प्रज्ञानंद ने बाद में अपना गेम जीता और विदित ने अपना गेम ड्रॉ किया, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने 3.5-0.5 से जीत दर्ज की।
वहीं, भारतीय महिला टीम, जिसमें हरिका द्रोणावल्ली, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और तानिया सचदेवा शामिल हैं, ने भी अजरबैजान को 3.5-0.5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। हरिका, दिव्या और वंतिका ने फाइनल राउंड में अपने-अपने मैच जीते, जबकि वैशाली ने उलविया फतालियेवा के खिलाफ अपना गेम ड्रॉ खेला।
वहीं, भारतीय महिला टीम, जिसमें हरिका द्रोणावल्ली, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और तानिया सचदेवा शामिल हैं, ने भी अजरबैजान को 3.5-0.5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। हरिका, दिव्या और वंतिका ने फाइनल राउंड में अपने-अपने मैच जीते, जबकि वैशाली ने उलविया फतालियेवा के खिलाफ अपना गेम ड्रॉ खेला।