फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Players banned for doping are not eligible for the award

राष्ट्रीय पुरस्कार: डोप के दागी पदक विजेता नहीं बनेंगे खेल रत्न व अर्जुन

Wed, 22 Sep 2021 05:24 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 22 Sep 2021 05:24 AM IST
सार

पुरस्कारों के लिए आवेदन निकालते समय मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि डोपिंग के दागी ऐसे खिलाड़ी जो अपना प्रतिबंध पूरा कर चुके हैं और उसके बाद पदक विजेता बने हैं वे पुरस्कार के योग्य होंगे।

विज्ञापन
Players banned for doping are not eligible for the award
अमित पंघाल - फोटो : social media

विस्तार

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता डिस्कस थ्रोअर सीमा अंतिल, मुक्केबाज अमित पंघाल और ट्रिपल जंपर रंजीत महेश्वरी का देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार पाने का सपना अभी पूरा नहीं होगा।

विज्ञापन


खेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि डोपिंग के दागी राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के योग्य नहीं होंगे। मंत्रालय ने 19 मई को निकाले आदेश की जगह पुराने को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद पंघाल ने खेल रत्न और महेश्वरी ने अर्जुन के लिए आवेदन किया था। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय फिलहाल इस तरह का आदेश जारी कर किसी विवादों में नहीं फंसना चाहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उसने पुराने आदेश को बहाल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी ने की थी सिफारिश 
सूत्रों के अनुसार मंत्रालय ने पुरस्कार योजना में संशोधन के लिए कुछ वर्ष पहले एक कमेटी गठित की थी। इसने सिफारिश की थी कि डोप में फंसकर अपना प्रतिबंध पूरा कर चुके पदक विजेताओं को पुरस्कार के योग्य माना जाए। पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी इसके हक में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed