फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Players And Officials Will Be Placed At Different Venues During The Birmingham Commonwealth Game 2022

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022: खिलाड़ियों और अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर रखा जाएगा

Wed, 12 Aug 2020 02:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 12 Aug 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Players And Officials Will Be Placed At Different Venues During The Birmingham Commonwealth Game 2022
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस महामारी के कारण 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों को खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए एक स्थान पर रहने की सुविधा देने की जगह कई स्थानों पर खेल गांव बनाने को बाध्य होना पड़ा है। खेलों के आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों और अधिकारियों को बर्मिंघम विश्वविद्यालय, वारविक विश्वविद्यालय और द एनईसी होटल परिसर में तीन अलग स्थानों पर रखा जाएगा।

विज्ञापन


पचास करोड़ पौंड की लागत से बर्मिंघम सिटी विश्वविद्यालय की जगह पैरी बार में खेल गांव का निर्माण किया जाना था और यहां 6500 खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को रखा जाता। आयोजकों ने हालांकि इस विचार को रद्द कर दिया, क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे समय पर तैयार नहीं किया जा सकता। अब नए परिसर मॉडल के अनुसार 1600 खिलाड़ियों और अधिकारियों को एनईसी होटल परिसर और 1900 लोगों को वारविक विश्वविद्यालय में रखा जाएगा, जबकि मुख्य खेल गांव बर्मिंघम विश्वविद्यालय में होगा जहां 2800 लोगों को ठहराने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


आयोजकों के बयान के अनुसार, ‘वैश्विक महामारी के असर की समीक्षा के बाद शहर के पैरी बार क्षेत्र में एक स्थान पर ही खेल गांव का निर्माण नहीं करने का फैसला किया गया, जबकि खेलों के आयोजन में दो साल से कुछ कम का समय बचा है।’ आयोजकों ने साथ ही दावा किया कि बर्मिंघम 2022 खेलों के लिए रहने के स्थान का तीन परिसर का मॉडल खेलों के 77 करोड़ 80 लाख पौंड के बजट में ही तैयार किया जाएगा। उन्होंने साथ ही जोर देते हुए कहा कि खेलों का आयोजन समय पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed