फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   PKL 2021 auction: Pradeep Narwal becomes most expensive player in league history signed by UP Yoddha for a mind-numbing 1.65 crore.

PKL 2021 auction: परदीप नरवाल ने रचा इतिहास, यूपी योद्धा ने लुटाए करोड़ों रुपये, जानें पांच सबसे महंगे खिलाड़ी

Tue, 31 Aug 2021 10:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 31 Aug 2021 10:58 AM IST
सार

भारत की चर्चित प्रो कबड्डी लीग एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। पीकेएल के नए सीजन के लिए नीलामी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लीग के आठवें सीजन की नीलामी में इस बार दिग्गज खिलाड़ी परदीप नरवाल ने इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
PKL 2021 auction: Pradeep Narwal becomes most expensive player in league history signed by UP Yoddha for a mind-numbing 1.65 crore.
pradeep narwal

विस्तार

भारत की चर्चित प्रो कबड्डी लीग एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। पीकेएल के नए सीजन के लिए नीलामी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लीग के आठवें सीजन की नीलामी में इस बार दिग्गज खिलाड़ी परदीप नरवाल ने इतिहास रच दिया है। वो अब प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें यूपी योद्धा ने सोमवार को नीलामी के दौरान एक करोड़ 65 लाख रुपये के साथ अपने साथ जोड़ा।

विज्ञापन


लीग की नीलामी के दूसरे दिन यानी आज ए कैटेगरी खिलाड़ियों की नीलामी हुई, इस दौरान जैसे ही परदीप नरवाल का नाम सामने आया सबसे पहले तेलुगु टाइटंस ने 1.20 करोड़ के साथ उनके लिए बोली लगाई, जिसके बाद कई टीमों ने परदीप नरवाल को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। हालांकि यूपी योद्धा ने लगातार ज्यादा बोली लगाते हुए परदीप नरवाल को अपनी टीम में शामिल किया। यूपी की टीम ने नरवाल को खरीदने से पहले नितेश कुमार और सुमित जैसे खिलाड़ियों को भी रिटेन किया। यही नहीं यूपी ने एफबीएम कार्ड के जरिए श्रीकांत जाधव को भी अपनी टीम में शामिल किया। बता दें कि विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों ने दूसरे दिन 22 विदेशी खिलाड़ियों को भी अपनी टीमों से जोड़ा।
विज्ञापन


नीलामी में पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
नाम रुपये टीम
प्रदीप नरवाल 1.65 करोड़ रुपये यूपी योद्धा
सिद्धार्थ देसाई 1.30 करोड़ रुपये तेलुगु टाइटंस
मंजीत 92 लाख रुपये तमिल थलाइवाज
सचिन 84 लाख रुपये पटना पाइरेट्स
रोहित गुलिया 83 लाख रुपये हरियाणा स्टीलर्स

परदीप के अलावा सिद्धार्थ देसाई के लिए भी 1 करोड़ से ऊपर की बोली लगी, उन्हें 1.30 करोड़ में तेलुगु टाइटंस ने एफबीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खरीदा। सिद्धार्थ को सीजन 7 में भी तेलुगु टाइटंस ने 1.45 करोड़ रुपये में खरीदा था। गौरतलब है कि परदीप नरवाल से पहले मोनू गोयत लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें सीजन 6 में हरियाणा स्टीलर्स ने 1.51 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि परदीप नरवाल लीग के इतिहास में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उनकी बदौलत ही पटना पाइरेट्स ने सीजन 3, 4 और 5 में खिताबी जीत दर्ज की थी। परदीप नरवाल ने अब तक लीग में 1160 रेड पॉइंट हासिल किए हैं और ऐसा करने वाले वो इकलौते खिलाड़ी हैं। इसके अलावा उन्होंने सबसे ज्यादा 59 सुपर 10 भी लगाए हैं। परदीप ने साथ ही में दो अलग मौकों पर एक मुकाबले में 30 से ज्यादा पॉइंट हासिल किए हैं और यह कारनामा भी उनके अलावा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं कर पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed