{"_id":"57aee0e34f1c1be82cee42ec","slug":"phleps-missed-fifth-gold-in-rio","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल्प्स पांचवें स्वर्ण पदक से चूके, युवा तैराक ने दी मात ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
फेल्प्स पांचवें स्वर्ण पदक से चूके, युवा तैराक ने दी मात
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Aug 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
माइकल फेल्प्स
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइकल फेल्प्स के एकल तैराकी करियर का अंत बड़े रोमांचक अंदाज में हुआ, जैसा दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ होता है। वह अपने करियर की आखिरी एकल प्रतियोगिता 100 मीटर बटर फ्लाई में दूसरे स्थान पर रहे।
उन्हें सिंगापुर के 21 वर्षीय तैराक जोसेफ स्कूलिंग ने मात दी। वह रियो में पांचवां और करियर का 23 स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। उन्हें रजत पदक से सतोष करना पड़ा।
स्कूलिंग ने 100 मीटर की दूरी 50.39 सेकेंड में पूरी की। स्कूलिंग फेल्प्स को अपना आदर्श मानते हैं। अपने आदर्श को मात देना उनके लिए करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। 2008 में बीजिंग ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले माइकल फेल्प्स के साथ उन्होंने तस्वीर खिंचवाई थी। पिछले आठ साल में उनसे प्रेरणा लेकर वह ओलंपिक में पहुंचे हैं। यह उनके करियर का पहला ओलंपिक है।
विज्ञापन
भले ही फेल्प्स 23 स्वर्ण से चूक गए लेकिन उन्होंने अपने ओलंपिक पदकों की संख्या 27 तक पहुंचा ली। व्यक्तिगत के बाद वह तैराकी की टीम स्पर्धाओं में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।