फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Phleps missed Fifth gold In Rio

फेल्प्स पांचवें स्वर्ण पदक से चूके, युवा तैराक ने दी मात

Sat, 13 Aug 2016 02:27 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Aug 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
Phleps missed Fifth gold In Rio
माइकल फेल्प्स - फोटो : getty
माइकल फेल्प्स के एकल तैराकी करियर का अंत बड़े रोमांचक अंदाज में हुआ, जैसा दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ होता है। वह अपने करियर की आखिरी एकल प्रतियोगिता 100 मीटर बटर फ्लाई में दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

उन्हें  सिंगापुर के 21 वर्षीय तैराक जोसेफ स्कूलिंग ने मात दी। वह रियो में पांचवां और करियर का 23 स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। उन्हें रजत पदक से सतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन


स्कूलिंग ने 100 मीटर की दूरी 50.39 सेकेंड में पूरी की। स्कूलिंग फेल्प्स को अपना आदर्श मानते हैं। अपने आदर्श को मात देना उनके लिए करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। 2008 में बीजिंग ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले माइकल फेल्प्स के साथ उन्होंने तस्वीर खिंचवाई थी। पिछले आठ साल में उनसे प्रेरणा लेकर वह ओलंपिक में पहुंचे  हैं। यह उनके करियर का पहला ओलंपिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भले ही फेल्प्स 23 स्वर्ण से चूक गए लेकिन उन्होंने अपने ओलंपिक पदकों की संख्या 27 तक पहुंचा ली। व्यक्तिगत के बाद  वह तैराकी की टीम स्पर्धाओं में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।  




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed