{"_id":"5f1ef5d78ebc3e63a61f25f2","slug":"pccai-secretary-says-bcci-yet-to-form-a-committee-for-physically-challenged-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अभी तक नहीं हुआ समिति का गठन : पीसीसीएआई सचिव","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अभी तक नहीं हुआ समिति का गठन : पीसीसीएआई सचिव
Mon, 27 Jul 2020 09:12 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ (पीसीसीएआई) इस बात को लेकर निराश है कि बार बार अपील के बावजूद बीसीसीआई ने अभी तक उन्हें अपनी छत्रछाया में नहीं लिया है।
विज्ञापन
संघ ने एक बयान में कहा, 'जब सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष बने थे तो कइयों को उम्मीद बंधी थी। दिव्यांग क्रिकेटरों को काफी उम्मीद थी कि कोई उनके मसले पर गौर करेगा और उनकी जिंदगी बदल जाएगी।'
विज्ञापन
इसमें कहा गया, 'दिव्यांग क्रिकेटरों और दादा (गांगुली) के बीच बैठक के बाद उम्मीदें और बढ गई लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं है। आशा अब निराशा में बदल गई है।' संघ ने कहा कि भारत में दिव्यांग क्रिकेटरों को पहचान नहीं मिली है।
विज्ञापन
इसने कहा, 'बीसीसीआई ने दिव्यांग क्रिकेटरों के लिये कुछ नहीं किया है। यही वजह है कि नेत्रहीन, व्हीलचेयर, मूक बधिर क्रिकेट को भारत में पहचान नहीं मिल सकी है। इसे खेलने वाले खिलाड़ियों को कोई मदद नहीं मिलती।'
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच दिव्यांग क्रिकेटरों की स्थिति काफी खराब हो गई है।