{"_id":"61b1456ceb8122647957bc8e","slug":"payas-jain-and-suhana-saini-won-bronze-medals-at-the-world-youth-table-tennis-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: पायस और सुहाना ने विश्व युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जीते कांस्य पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
उपलब्धि: पायस और सुहाना ने विश्व युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जीते कांस्य पदक
Thu, 09 Dec 2021 05:23 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 09 Dec 2021 05:23 AM IST
सार
सुहाना विश्व चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
विज्ञापन
पायस जैन
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
भारत के पायस जैन और सुहाना सैनी को बुधवार को विश्व युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अपने-अपने सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी पायस को चीन के पेंग जियांग से 30 मिनट से भी कम समय में 1-4 (4-11, 12-10, 4-11, 2-11, 1-11) से और सुहाना सैनी को शीर्ष वरीय मिस्र की हाना गोडा से 1-4 (10-12, 11-9, 3-11, 3-11, 8-11) से हार मिली। सुहाना विश्व चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
विज्ञापन